आइजी के पीए की तबीयत बिगड़ी

सिलीगुड़ी. उत्तर बंगाल के आईजी रमेश बाबू के पीए सुभाष प्रधान की तबीयत बिगड़ गई है. उन्हें इलाज के लिए कोलकाता ले जाया गया है. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अलग कूचबिहार राज्य बनाने की मांग को लेकर जीसीपीए के आंदोलन के दौरान वह घायल हो गये थे. अलग कूचबिहार राज्य बनाने की […]

सिलीगुड़ी. उत्तर बंगाल के आईजी रमेश बाबू के पीए सुभाष प्रधान की तबीयत बिगड़ गई है. उन्हें इलाज के लिए कोलकाता ले जाया गया है. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अलग कूचबिहार राज्य बनाने की मांग को लेकर जीसीपीए के आंदोलन के दौरान वह घायल हो गये थे.
अलग कूचबिहार राज्य बनाने की मांग को लेकर जीसीपीए समर्थक न्यू कूचबिहार रेलवे स्टेशन पर रेल रोको आंदोलन कर रहे थे. तीन दिनों के आंदोलन के बाद चौथे दिन मंगलवार को पुलिस ने आंदोलनकारियों को खदेड़ना शुरू किया. इस दौरान आंदोलनकारी एवं पुलिस के बीच संघर्ष की भी घटना घटी थी.

आंदोलनकारियों द्वारा फेंके गये पत्थर से श्री प्रधान घायल हो गये थे. उनके सर पर गंभीर चोट लगी है. दार्जिलिंग के रहने वाले श्री प्रधान को इलाज के लिए कूचबिहार से सिलीगुड़ी लाया गया. सिलीगुड़ी के एक निजी अस्पताल में उनकी चिकित्सा चल रही थी. डॉक्टरों के अनुसार, सिर के साथ-साथ उनके बांये आंख में भी काफी चोट है. गुरूवार को उन्हें विमान से कोलकाता ले जाया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >