जमीन के पट्टे की मांग को लेकर नागरिकों ने खोला मोरचा

26 को एसडीओ को ज्ञापन, बड़े आंदोलन की चेतावनी विधायक भी पहुंचे मौके पर सिलीगुड़ी. सिलीगुड़ी नगर निगम के वार्ड नंबर एक के अधीन डीजल कॉलोनी तथा अशरफ नगर इलाके के निवासियों ने जमीन का पट्टा देने की मांग को लेकर राज्य सरकार और नगर निगम के खिलाफ मोरचा खोल दिया है. नागरिक मुक्त मंच […]

26 को एसडीओ को ज्ञापन, बड़े आंदोलन की चेतावनी
विधायक भी पहुंचे मौके पर
सिलीगुड़ी. सिलीगुड़ी नगर निगम के वार्ड नंबर एक के अधीन डीजल कॉलोनी तथा अशरफ नगर इलाके के निवासियों ने जमीन का पट्टा देने की मांग को लेकर राज्य सरकार और नगर निगम के खिलाफ मोरचा खोल दिया है. नागरिक मुक्त मंच के बैनर तले ये सभी लोग बुधवार को अशरफ नगर में जमा हुए और एक बैठक की.
इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष अधीर सिंहा, सचिव स्वप्न कुमार शील,कार्यकारी सदस्य मुकुल चंद्र दे,जय शंकर प्रसाद, ओम प्रकाश शर्मा आदि भी उपस्थित थे. इन लोगों ने कहा कि यहां के लोग कइ दशकों से अपनी जमीन पर रह रहे हैं, लेकिन अबतक सरकार की ओर से उन्हें पट्टा नहीं दिया गया है. इस अवसर पर भारी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे.
इस बैठक की सूचना मिलते ही सिलीगुड़ी के विधायक रुद्रनाथ भट्टाचार्य भी मौके पर पहुंचे और इनके आंदोलन का समर्थन किया
उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों की मांग सही है और इसको लेकर वह राज्य सरकार से बात करेंगे. इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सिलीगुड़ी नगर निगम को भी इस दिशा में आवश्यक कदम उठाना चाहिए. आंदोलनकारियों से मिलने वार्ड नंबर एक की भाजपा पार्षद मालती राय भी पहुंचीं. इस बीच संगठन की ओर से मुकुल चंद्र दे ने कहा है कि पट्टा की मांग को लेकर इस महीने की 26 तारीख को सिलीगुड़ी के एसडीओ को ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया है. उसके बाद ही उनकी मांगें नहीं माने जाने पर उन्होंने बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >