जेएनयू कांड पर सिलीगुड़ी में भी भड़के वामपंथी

सिलीगुड़ी. जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में देश विरोधी नारे लगाये जाने की घटना के बाद हर ओर शोर-शराबा जारी है. इसी क्रम में सिलीगुड़ी में भी वामपंथियों ने केन्द्र सरकार के खिलाफ मोरचा खोल दिया है. इस घटना को लेकर वाम मोरचा के सभी घटक दलों के नेताओं ने सिलीगुड़ी में एक आपात बैठक […]

सिलीगुड़ी. जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में देश विरोधी नारे लगाये जाने की घटना के बाद हर ओर शोर-शराबा जारी है. इसी क्रम में सिलीगुड़ी में भी वामपंथियों ने केन्द्र सरकार के खिलाफ मोरचा खोल दिया है. इस घटना को लेकर वाम मोरचा के सभी घटक दलों के नेताओं ने सिलीगुड़ी में एक आपात बैठक की.

बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत करते हुए माकपा सचिव जीवेश सरकार ने कहा कि केन्द्र सरकार जेएनयू के विद्यार्थियों को गलत रूप से फंसा रही है. उन्होंने भाजपा तथा आरएसएस पर जमकर हमला बोला. श्री सरकार ने बताया कि भाजपा तथा आरएसएस जैसी फांसीवादी ताकतें किसी को भी देशद्रोही करार दे रही है. जेएनयू में जो कुछ भी हुआ, उसकी जांच होनी चाहिए, लेकिन किसी को भी वीडियो के आधार पर देशद्रोही करार नहीं दिया जा सकता.

उन्होंने जेएनयू कैम्पस के अंदर पुलिस कार्रवाई की भी निंदा की. उन्होंने कहा कि सिर्फ जेएनयू ही नहीं, बल्कि जादवपुर यूनिवर्सिटी के छात्रों एवं अध्यापकों को भी धमकियां मिल रही हैं. जेएनयू में पुलिस कार्रवाई के विरोध में जादवपुर यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने विरोध रैली निकाली थी. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि इस विरोध रैली में शामिल विद्यार्थियों एवं अध्यापकों को धमकियां दी जा रही हैं. वाम मोरचा ने केन्द्र सरकार तथा भाजपा एवं आरएसएस के इस कार्रवाई के विरोध का निर्णय लिया है. इसी क्रम में 25 फरवरी को सिलीगुड़ी में महाजुलूस का आयोजन किया जायेगा. यह केन्द्र सरकार के खिलाफ एक विरोध प्रदर्शन होगा. 25 फरवरी को शाम चार बजे बाघाजतीन पार्क से यह रैली निकाली जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >