कामदुनी की दो साहसी महिला मौसमी और टुंपा का हुआ सम्मान

सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी नगर निगम ने कामदुनी कांड के दोषियों को सजा दिलवाने के लिए हुए आंदोलन की दो आंदोलनकारी साहसी महिला मौसमी कोयाल और टुंपा कोयाल का शनिवार को सिलीगुड़ी में जोरदार तरीके से सम्मान किया गया. दोनों जैसे ही स्थानीय देशबंधुपाड़ा स्थित इंडोर स्टेडियम में पहुंची शहर के नागरिकों ने फूल वर्षा कर एवं […]

सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी नगर निगम ने कामदुनी कांड के दोषियों को सजा दिलवाने के लिए हुए आंदोलन की दो आंदोलनकारी साहसी महिला मौसमी कोयाल और टुंपा कोयाल का शनिवार को सिलीगुड़ी में जोरदार तरीके से सम्मान किया गया. दोनों जैसे ही स्थानीय देशबंधुपाड़ा स्थित इंडोर स्टेडियम में पहुंची शहर के नागरिकों ने फूल वर्षा कर एवं खड़े होकर तालियों के गड़गड़ाहट के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया.

इस दौरान दोनों के अलावा जादवपुर विश्वविद्यालय के अध्यापक अंबिकेश महापात्र, अरूणाभ गांगुली, धुपगुड़ी में हुए गैंग रेप के बाद मारी गयी हिमानी बर्मन के पिता अनुकूल बर्मन एवं हाल ही में फेसबुक कांड में काफी चर्चित हुए रोहित पासी भी साथ थे. मेयर अशोक भट्टाचार्य की अगुवायी में निगम की ओर से सभी को शॉल, फूलों का गुलदस्तां, तांबे की बनी प्रशस्ति-पत्र सौंपकर हौसला अफजायी की गयी. इस मौके पर श्री भट्टाचार्य ने ममता सरकार के मात्र साढ़े चार वर्षों में कामदुनी कांड, धुपगुड़ी में हिमानी रेप कांड, मालबाजार का फेसबुक कांड व अन्य वारदातों का हवाला देते हुए तणमूल की ज्यादतियों पर जमकर निशाना साधा और पीड़ित साहसियों का हौसला बढ़ाया. इस अवसर पर सिलीगुड़ी महकमा परिषद के सभाधिपति तापस सरकार, निगम के चेयरमैन दिलीप सिंह, डिप्टी मेयर राम भजन महतो, मेयर परिषद सदस्य (एमएमआइसी) मुंशी नुरूल इस्लाम, मुकुल सेनगुप्त, कमल अग्रवाल भी मंच पर थे. वहीं कार्यक्रम का संचालन एमएमआइसी शर्देंदु चक्रवर्ती उर्फ जय दा और शंकर घोष ने किया. आज के नागरिक सम्मान व सभा में भारी भीड़ थी.

मेयर ने किया राजनैतिक सम्मानः नांटू पाल
निगम की आड़ में मेयर अशोक भट्टाचार्य ने राजनैतिक सम्मान किया है. सम्मान के नाम पर निगम का लाखों रूपये दलीय कार्यक्रम के लिए बहाया है. यहीं वजह है कि आमंत्रित किये जाने के बावजूद निगम के सभी तणमूल पार्षदों ने आज के कार्यक्रम का वहिष्कार किया है. यह कहना है निगम में विरोधी दल के तणमूल नेता नांटू पाल का. श्री पाल का कहना है कि अगर इस कार्यक्रम को पूरी तरह दलीय रंग में नहीं रंगा जाता तो तणमूल इस सम्मान कार्यक्रम का तहेदिल से समर्थन करती. उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के नाम पर किये गये लाखों रूपये के खर्च का हिसाब मेयर को निगम की जनता को देना होगा.
कार्यक्रम में नहीं दिखे निर्दलीय पार्षद ओमू दा
निगम की नागरिक सम्मान कार्यक्रम में केवल तणमूल पार्षद ही नहीं बल्कि 17 नंबर वार्ड के निर्दलीय पार्षद अरविंद घोष उर्फ ओमू दा दिखाई नहीं दिये और भाजपा की एक नंबर वार्ड की पार्षद मालती राय व आठ नंबर वार्ड की पार्षद खुशबू मित्तल के अलावा कांग्रेस के चारों पार्षद भी नदारद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >