सिलीगुड़ी: अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस प्रत्येक वर्ष 21 फरवरी को मनाया जाता है. इसी थीम को सामने रखकर सिलीगुड़ी की नामी शिक्षण संस्थान टेक्नो इंडिया एवं सिलीगुड़ी इंस्टिटीच्यूट ऑफ टेक्नॉलोजी (एसआइटी) के संयुक्त प्रयास से स्थानीय सुकना स्थित कैंपस में कल यानी शनिवार से तीसरा पुस्तक मेला का आयोजन किया जा रहा है. यह जानकारी जर्नलिस्ट […]
सिलीगुड़ी: अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस प्रत्येक वर्ष 21 फरवरी को मनाया जाता है. इसी थीम को सामने रखकर सिलीगुड़ी की नामी शिक्षण संस्थान टेक्नो इंडिया एवं सिलीगुड़ी इंस्टिटीच्यूट ऑफ टेक्नॉलोजी (एसआइटी) के संयुक्त प्रयास से स्थानीय सुकना स्थित कैंपस में कल यानी शनिवार से तीसरा पुस्तक मेला का आयोजन किया जा रहा है. यह जानकारी जर्नलिस्ट क्लब में आयोजित प्रेस-वार्ता के दौरान निदेशक ज्योतिर्मय झमपति ने मीडिया को दी.
उन्होंने बताया कि मेला के शुभारंभ समारोह के दौरान एसआइटी के निदेशक सत्यम राय चौधरी द्वारा रचित ‘दुनियादारी’ नामक पुस्तक का विमोचन किया जायेगा.
साथ ही टॉलीवुड की अदाकारा गार्गी राय चौधरी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगी. टेक्नो की प्राचार्या मीरा भट्टाचार्य ने बताया कि इस बार 31 विभिन्न पब्लिकेशन हाउसों का स्टॉल लगेगा. साथ ही तीनों दिन आर्ट को लेकर कार्यशाला और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा.