खुलासा: दो बच्चों के साथ हुई थी गायब, रेड लाइट क्षेत्र में बेचने का मामला आया सामने, मालदा की महिला को पंजाब में बेचा

मालदा: महिला तस्करों के चक्कर में पड़कर पिछले नौ महीने से मालदा की एक महिला अपने दो बच्चों के साथ पंजाब के एक रेड लाइट एरिया में दिन गुजार रही है. उस महिला के पति ने इस मामले में पंचायत, पुलिस एवं प्रशासन से मदद की गुहार लगायी है. आरोप है कि पुलिस को इस […]

मालदा: महिला तस्करों के चक्कर में पड़कर पिछले नौ महीने से मालदा की एक महिला अपने दो बच्चों के साथ पंजाब के एक रेड लाइट एरिया में दिन गुजार रही है. उस महिला के पति ने इस मामले में पंचायत, पुलिस एवं प्रशासन से मदद की गुहार लगायी है. आरोप है कि पुलिस को इस मामले की पूरी जानकारी है उसके बाद भी पीड़ित महिला को उस रेड लाइट क्षेत्र से बरामद करने की कोई कोशिश नहीं कर रही है. उसके बाद मालदा के एक स्वयंसेवी संगठन की मदद से महिला के पति संजय दास ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मदद मांगी है. पुलिस में दर्ज करायी गयी शिकायत के अनुसार, तीस वर्षीय महिला निपा दास के पिता का घर ओल्ड मालदा थाना के मुचिया गांव में है. दस वर्ष पहले उसी शादी इंगलिश बाजार थाना अंतर्गत कोतवाली ग्राम पंचायत के अधीन आरापुर गांव के रहने वाले संजय दास के साथ हुई थी.
संजय दास मजदूरी का काम करता है. दोनों को छह साल के सायन्त दास तथा तीन साल के समाना दास नाम के दो पुत्र भी हैं. 13 मई को महिला अपने दोनों बच्चों के साथ कोतवाली से अपने पिता के घर मुचिया रवाना हुई थी. उसके बाद से ना तो उस महिला का और ना ही उसके दोनों बच्चों का कोई अता-पता है. घटना के अगले ही दिन लापता महिला के पति संजय दास ने इंगलिश बाजार थाने में शिकायत दर्ज करा दी. उसके बाद से संजय दास ने जिलाधिकारी से लेकर चाइल्ड वेलफेयर कमेटी, पुलिस अधीक्षक एवं अन्य अधिकारियों से मदद की गुहार लगायी, लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ. संजय दास का कहना है कि मुचिया गांव की ज्योत्सना मंडल नाम की एक महिला के बहन की शादी अनिमा की शादी पंजाब में रहने वाले हरमेश अली के साथ हुई है.

हरमेश अली का मालदा आना-जाना लगा रहता था. उसकी पत्नी ज्योत्सना के घर आती-जाती थी. वहीं हरमेश अली तथा अनिमा ने उसकी पत्नी को बरगलाया और दोनों बच्चों के साथ पंजाब लेकर चले गये. वहां एक रेड लाइट क्षेत्र में उनकी पत्नी को बेच दिया गया है. उनकी पत्नी ने फोन कर इस बात की पूरी जानकारी दी है. पत्नी से जानकारी मिलते ही पुलिस से इसकी शिकायत की गई, लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ. इधर, अग्नि सोसायटी नामक एक स्वयंसेवी संगठन के संयुक्त सचिव अखिलेश रहमान ने बताया है कि एक महिला नौ महीने से गायब है. महिला तस्करों ने महिला तथा उसके दोनों बच्चों को बेच दिया है.

हरमेश अली तथा अनिमा हाजरा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराये जाने के बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है. उसके बाद ही लापता महिला के पति ने मुख्यमंत्री से मदद की गुहार लगायी है. वह चाहते हैं कि पुलिस तत्काल कार्रवाई करते हुए महिला एवं उसके दोनों बच्चों को बरामद करे. इधर, पुलिस अधीक्षक प्रसुन्न बनर्जी का कहना है कि एक महिला तथा उसके दो बच्चों को बेच देने के मामले की उन्हें कोई जानकारी नहीं है. यदि उनके पास यह शिकायत आती है, तो जांच करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >