बरसे:फिरहाद हकिम का आरोप वाम सरकार में बंगाल का नहीं हुआ विकास, कहा अशोक नहीं चला पा रहे निगम

सिलीगुड़ी:34 वर्षों की वाम सरकार में बंगाल का विकास नहीं हुआ. मात्र साढ़े चार वर्षों में दीदी के नेतृत्व में बंगाल का जो चहुमुखी विकास हुआ है, वह विकास इससे पहले कभी नहीं हुआ. यह कहना है ममता सरकार के शहरी विकास व नगरपालिका मंत्री फिरहाद हकीम का. वह गुरूवार को सिलीगुड़ी के नजदीक भारत-बांग्लादेश […]

सिलीगुड़ी:34 वर्षों की वाम सरकार में बंगाल का विकास नहीं हुआ. मात्र साढ़े चार वर्षों में दीदी के नेतृत्व में बंगाल का जो चहुमुखी विकास हुआ है, वह विकास इससे पहले कभी नहीं हुआ. यह कहना है ममता सरकार के शहरी विकास व नगरपालिका मंत्री फिरहाद हकीम का. वह गुरूवार को सिलीगुड़ी के नजदीक भारत-बांग्लादेश सीमांत के फूलबाड़ी में इमिग्रेशन सेंटर के उद्घाटन समारोह में जाने से पहले मिनी सचिवालय उत्तरकन्या में मीडिया को संबोधित कर रहे थे.

इस दौरान उन्होंने ममता सरकार द्वारा किये गये एक के बाद एक विकास कार्यों की गिनती गिनायी. उन्होंने इमिग्रेशन सेंटर का उदाहरण देते हुए कहा कि सत्ता में आने के बाद से ही दीदी इस इमिग्रेशन सेंटर को लेकर काफी गंभीर थी.

उनका प्रयास रंग लाया और आखिरकार केंद्र को यहां यह सेंटर खोलने के लिए बाध्य होना पड़ा. एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सिलीगुड़ी नगर निगम का राज्य सरकार से जो भी बकाया है वह समय पर मिल जायेगा. निगम में वाम बोर्ड के गठन के कुछ महीने में ही बकाया राशि दे दी गयी थी. उन्होंने कहा कि अशोक भट्टाचार्य निगम नहीं चला पा रहे हैं. वह अपने काम में पूरी तरह व्यर्थ साबित हो रहे हैं. इसलिए वह बार-बार ममता सरकार पर आरोप मढ़ रहें हैं कि राज्य सरकार आर्थिक सहयोग नहीं कर रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >