नशा कारोबारियों के खिलाफ पुलिस अभियान जारी

दार्जिलिंग : सोम्यजीत राय ने सदर थाना प्रभारी का पदभार संभालने के बाद शहर में अवैध शराब की बिक्री, नशीले पदार्थों की बिक्री एवं चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए विशेष अभियान की शुरूआत की है. इसके तहत विभिन्न स्थानों पर छापामारी कर अवैध शराब तथा नशीले पदार्थ का कारोबार करने वाले को […]

दार्जिलिंग : सोम्यजीत राय ने सदर थाना प्रभारी का पदभार संभालने के बाद शहर में अवैध शराब की बिक्री, नशीले पदार्थों की बिक्री एवं चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए विशेष अभियान की शुरूआत की है. इसके तहत विभिन्न स्थानों पर छापामारी कर अवैध शराब तथा नशीले पदार्थ का कारोबार करने वाले को पकड़ा जा रहा है़
इसी क्रम में शनिवार को सुबह शहर के ओल्ड सुपर मार्केट से सतीश मुखिया (40) नामक एक व्यक्ति को 64 नशे की दवा तथा 44 एनटेन की गोली के साथ पकड़ा गया है. पुलिस ने बताया है कि सतीश मुखिया घूम जोरबंगला क्षेत्र के सोले गांव का रहने वाला है.
इसके अलावा ओल्ड सुपर मार्केट से ही पिटर गुरूंग नामक व्यक्ति को 120 नशे की दवा एवं 30 एनटेन की गोली के साथ पकड़ा गया है. मालूम हो कि पिछले दिनों शहर के बिमल झंवर नामक एक व्यापारी के 2 लाख 81 हजार रुपये चोरी हो गई थी. पुलिस की तत्परता से इस मामले में शहर के लोवर राजबाड़ी क्षेत्र से राकेश थापा को गिरफ्तार कर चोरी की रकम बरामद कर ली गयी थी.
इसी तरह से फुब्सेरिंग चाय बागान में कुछ दिनों पहले सोना चोरी होने की प्राथमिकी सदर थाने में दर्ज करायी गई थी. पुलिस की छानबीन के बाद सचिन राई नामक व्यक्ति को गिरफ्तार कर सोना बरामद किया गया. इतना ही नहीं, सदर पुलिस ने ओल्ड सुपर मार्केट से बीके खालिंग नामक व्यक्ति को 300 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया और एक हजार लीटर देशी शराब भी नष्ट कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >