एसएमएस आधारित कोच क्लीनिंग सिस्टम की शुरुआत

सिलीगुड़ी. यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए पूर्वोत्तर सीमा रेलवे ने भी एसएमएस आधारित कोच क्लीनिंग सिस्टम की शुरूआत की है. कंचनजंगा एक्सप्रेस, कामाख्या-गया एक्सप्रेस, कामरूप एक्सप्रेस, डिब्रूगढ़-कोलकाता एक्सप्रेस, अवध असम एक्सप्रेस सहित 35 जोड़ी ट्रेनों में इस सेवा की शुरूआत की गई है. आज इस आशय की जानकारी देते हुए पूर्वोत्तर सीमा […]

सिलीगुड़ी. यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए पूर्वोत्तर सीमा रेलवे ने भी एसएमएस आधारित कोच क्लीनिंग सिस्टम की शुरूआत की है. कंचनजंगा एक्सप्रेस, कामाख्या-गया एक्सप्रेस, कामरूप एक्सप्रेस, डिब्रूगढ़-कोलकाता एक्सप्रेस, अवध असम एक्सप्रेस सहित 35 जोड़ी ट्रेनों में इस सेवा की शुरूआत की गई है.

आज इस आशय की जानकारी देते हुए पूर्वोत्तर सीमा रेलवे के सीपीआरओ पीजे शर्मा ने कहा कि रेल यात्री 58888 नंबर पर एसएमएस कर तत्काल अपने कोच की सफाई करा सकते हैं.

सिस्टम कैसे करेगा काम : रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कोच में गंदगी होने पर यात्री अपने मोबाइल फोन पर क्लीन लिख कर स्पेश देंगे, फिर दस डिजिज का पीएनआर नंबर लिखकर 58888 पर भेज देंगे. कुछ ही देर के बाद कोच की सफाई कर्मी यात्री के पास आयेंगे और उनकी समस्या दूर करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >