दो लाख की लकड़ी समेत एक गिरफ्तार

सिलीगुड़ी: वेलाकोबा रेंज के वन कर्मियों ने रविवार की देर रात एक लकड़ी तस्कर सहित दो लाख की लकड़ी जब्त की है. मिली जानकारी के अनुसार रविवार की रात वन विभाग के अधिकारियों ने बतासिया जंगल के निकट गाजलडोबा बैरेज के पास से इन तस्करों को गिरफ्तार किया है. हांलाकि तीन तस्कर भागने में सफल […]

सिलीगुड़ी: वेलाकोबा रेंज के वन कर्मियों ने रविवार की देर रात एक लकड़ी तस्कर सहित दो लाख की लकड़ी जब्त की है. मिली जानकारी के अनुसार रविवार की रात वन विभाग के अधिकारियों ने बतासिया जंगल के निकट गाजलडोबा बैरेज के पास से इन तस्करों को गिरफ्तार किया है.

हांलाकि तीन तस्कर भागने में सफल रहे. गिरफ्तार किये गये तस्कर को आज जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया. वेलाकोबा के रेंजर संजय दत्त ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एक अभियान चलाकर दो लाख की लकड़ी जब्त की गयी है. लकड़ी के साथ एक पिक-अप वैन व एक तस्कर मोहित नगर इलाके के मध्यकुमार पाड़ा निवासी चिरंजीत पाल को भी गिरफ्तार किया गया है. जब्त की गयी गाड़ी का नंबर डब्ल्यू बी 71 ए 7349 है. जब्त की गयी लकड़ी की कीमत दो लाख रूपये है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वन अधिकारी पहले से ही राह में घात लगाये बैठे थे़ रात के करीब तीन बजे एक गाड़ी गाजलडोबा बैरेज के रास्ते गुजरी. गाड़ी का पीछा करने पर उसमें लकड़ियों को लदा पाया गया.

इसके बाद गाड़ी को पकड़ा गया, लेकिन रात के अंधेरे का फायदा उठाकर गाड़ी में मौजूद अन्य तीन तस्कर फरार होने में सफल रहे. रेंजर संजय दत्त ने बताया कि प्राथमिक पूछताछ में गिरफ्तार चिरंजीत पाल ने गाड़ी में मौजूद तीन अन्य तस्करों के नाम बताये है. भागने में सफल रहे मुहम्मद अब्बास पहाड़पुर का रहने वाला है, दूसरा देवनाथ पाल मोहित नगर का एवं भानू राय कालियागंज का रहने वाला है. रेंजर ने बताया कि जांच शुरू कर दी गयी है जल्द ही उन तीनों को भी हिरासत में लिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >