दस दिनों से लापता युवक का कोई सुराग नहीं

सिलीगुड़ी. स्थानीय खालपाड़ा के एसपी मुखर्जी रोड निवासी शरद शर्मा (29) गत 19 जनवरी से लापता है. शरद शर्मा के भाई ने बताया कि 19 जनवरी को शरद प्रात: दस बजे घर से दुकान के लिए निकला था. उसके बाद आज तक उसका कोई पता नहीं है. मोबाइल के अनुसार इसी दिन 12.48 बजे तक […]

सिलीगुड़ी. स्थानीय खालपाड़ा के एसपी मुखर्जी रोड निवासी शरद शर्मा (29) गत 19 जनवरी से लापता है. शरद शर्मा के भाई ने बताया कि 19 जनवरी को शरद प्रात: दस बजे घर से दुकान के लिए निकला था. उसके बाद आज तक उसका कोई पता नहीं है. मोबाइल के अनुसार इसी दिन 12.48 बजे तक वह फूलबाड़ी में था. उसके बाद मोबाइल भी बंद है.

इस संबंध में सिलीगुड़ी थाने में लापता होने की एफआइआर दर्ज करायी गई है. घटना के दस दिनों के बाद भी लापता शरद का कोई सुराग नहीं मिलने से उसके घर वाले काफी चिंतित हैं और उसके सकुशल लौट आने की दुआ कर रहे हैं. पुलिस भी मामले की गंभीरता से जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >