ग्रामीणों ने स्कूल के कमरे में किया बंद

मालबाजार : मिड डे मील योजना में गड़बड़ी छात्र-छात्राओं को स्कूल ड्रेस नहीं देने तथा आर्थिक गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए स्थानीय लोगों ने स्कूल के प्रधान शिक्षक को कमरे में बंद कर दिया और दिन भर जमकर विरोध प्रदर्शन किया. यह घटना माल ब्लॉक के कुमलाई ग्राम पंचायत के अधीन एसटी प्राइमरी स्कूल की […]

मालबाजार : मिड डे मील योजना में गड़बड़ी छात्र-छात्राओं को स्कूल ड्रेस नहीं देने तथा आर्थिक गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए स्थानीय लोगों ने स्कूल के प्रधान शिक्षक को कमरे में बंद कर दिया और दिन भर जमकर विरोध प्रदर्शन किया. यह घटना माल ब्लॉक के कुमलाई ग्राम पंचायत के अधीन एसटी प्राइमरी स्कूल की है.
देर शाम को पुलिस ने स्कूल के प्रधान शिक्षक को कमरे से बाहर निकाला. स्थानीय लोगों का आरोप है कि स्कूल के मिड डे मील योजना में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हो रही है. बच्चों को स्कूल ड्रेस नहीं दिये जा रहे हैं एवं मिड डे मील योजना के तहत खाना बनाने वाली स्वनिर्भर समूह की महिलाओं को भी कम वेतन दिये जा रहे हैं. कई बार स्कूल के प्रधान शिक्षक को इस बात की जानकारी दी गई. उसके बाद भी प्रधान शिक्षक अपनी हरकतों से बाज नहीं आये. बाध्य होकर गांव वालों ने प्रधान शिक्षक का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया है. कुमलाई के अंचल सभापति राजा शर्मा का कहना है कि प्रधान शिक्षक के विरूद्ध काफी दिनों से शिकायत मिल रही थी.
उन्हें अपना आचरण सुधारने की चेतावनी भी दी गई, लेकिन उनके ऊपर कोई फर्क नहीं पड़ा. बाध्य होकर ग्रामीणों ने उनका घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया है. उसी तरह माल के बीडीओ भूषण शेरपा का कहना है कि प्रधान शिक्षक के विरूद्ध आर्थिक गड़बड़ी के मामले की जांच की जा रही है. जब तक जांच रिपोर्ट नहीं आ जाता, तब तक वह इस मामले में कुछ नहीं कह सकते. इस बीच, स्कूल निरीक्षक विनियास एथेम सुब्बा ने कहा है कि प्रधान शिक्षक के खिलाफ ग्रामीणों द्वारा घेराव किये जाने की बात उन्होंने सुनी है.
उनके पास भी प्रधान शिक्षक के खिलाफ कई शिकायतें दर्ज करायी गई है. वह जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं. इस बात की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई है. दूसरी तरफ आरोपी शिक्षक अमल कुमार देवनाथ ने इस मामले में कुछ भी कहने से इंकार कर दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >