मयनागुड़ी से पांच बदमाश गिरफ्तार किये गये

जलपाईगुड़ी : जलपाईगुड़ी जिले के मयनागुड़ी थाना पुलिस ने डकैती की योजना बना रहे डकैतों के एक दल को धर-दबोचा है. इनके पास से कई हथियार भी जब्त किये गये हैं. यह सभी बदमाश मयनागुड़ी तथा चेंगड़ाबांधा इलाके में काफी दिनों से चोरी-डकैती आदि की घटना में लिप्त थे. काफी दिनों से पुलिस इनकी तलाश […]

जलपाईगुड़ी : जलपाईगुड़ी जिले के मयनागुड़ी थाना पुलिस ने डकैती की योजना बना रहे डकैतों के एक दल को धर-दबोचा है. इनके पास से कई हथियार भी जब्त किये गये हैं. यह सभी बदमाश मयनागुड़ी तथा चेंगड़ाबांधा इलाके में काफी दिनों से चोरी-डकैती आदि की घटना में लिप्त थे. काफी दिनों से पुलिस इनकी तलाश कर रही थी. बुधवार की रात को मयनागुड़ी थाना पुलिस ने सुष्टिरहाट इलाके से इन पांचों डकैतों को गिरफ्तार किया.
मयनागुड़ी थाना के आइसी सुकुमार मिश्र ने बताया है कि यह सभी डकैत मुख्य रूप से गाय की चोरी करने में लगे हुए थे. इन लोगों के पास से पुलिस ने एक गाड़ी भी जब्त की है. गिरफ्तार डकैतों के नाम तजीबुर हुसैन, ममताजुर रहमान, असबुल जमान, मोहम्मद कादिर तथा एंनुल हक बताया गया है.
पुलिस अधीक्षक आकाश माघारिया का कहना है कि पुलिस इन लोगों को रिमांड पर लेगी. यह लोग सुष्टिरहाट के राशन डीलर उमा प्रसाद चौधरी के घर डकैती की योजना बना रहे थे. इन डकैतों के पास से पुलिस ने डब्ल्यूबी-79-3586 नंबर की एक टाटा सुमो गाड़ी को भी जब्त कर लिया है.यह गाड़ी चेंगराबांधा के सैदुल रहमान की है. वह भी एक कुख्यात बदमाश है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >