गरीब छात्रों के बीच स्कूल बैग वितरित

हावड़ा. शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से सामाजिक संस्था आर्यन की ओर से स्कूली छात्र-छात्राओं में बैग वितरण किया गया. दक्षिण हावड़ा के रामेश्वर मालिया लेन में आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों स्कूली छात्रों में बैग व पाठ्य सामग्री वितरित की गयी. इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव ने कहा कि […]

हावड़ा. शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से सामाजिक संस्था आर्यन की ओर से स्कूली छात्र-छात्राओं में बैग वितरण किया गया. दक्षिण हावड़ा के रामेश्वर मालिया लेन में आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों स्कूली छात्रों में बैग व पाठ्य सामग्री वितरित की गयी.

इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव ने कहा कि समाज में कई ऐसे बच्चे हैं, जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं. उनके पास न तो बैग है, न ही पाठ्य सामग्री. इन बच्चों को इस कार्यक्रम के माध्यम से उत्साह देने की पहल की गयी है. संस्था द्वारा करीब 150 बच्चों को नियमित स्पोकन इंग्लिश और कंप्यूटर की शिक्षा दी जा रही है.

इस अवसर पर कांग्रेस नेता मनोज पांडे एवं मंगलेश्वर राय ने संस्था के कार्यों की सराहना की. कार्यक्रम को सफल बनाने में अमन श्रीवास्तव, संजीत साहनी, सुनील राउत, रिंकू ओझा व अन्य सक्रिय थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >