माहेश्वरी प्रीमियर लीग आज

कुल चार टीमें होंगी शामिल सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी में एक बार फिर से माहेश्वरी प्रीमियर लीग का आयोजन कल रविवार को किया जा रहा है. लगातार तीसरे वर्ष इस क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन सिलीगुड़ी हिन्दी हाई स्कूल के मैदान में हो रहा है. इसका आयोजन माहेश्वरी युवा संस्था द्वारा किया गया है. इस टूर्नामेंट में […]

कुल चार टीमें होंगी शामिल
सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी में एक बार फिर से माहेश्वरी प्रीमियर लीग का आयोजन कल रविवार को किया जा रहा है. लगातार तीसरे वर्ष इस क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन सिलीगुड़ी हिन्दी हाई स्कूल के मैदान में हो रहा है.
इसका आयोजन माहेश्वरी युवा संस्था द्वारा किया गया है. इस टूर्नामेंट में कुल चार टीमें हिस्सा लेंगी. टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली सभी टीमों के खिलाड़ियों ने शनिवार को हिन्दी हाइ स्कूल के मैदान में जमकर प्रैक्टिस की़ प्रोजेक्ट चेयरमैन आशीष चांडक ने बताया कि टूर्नामेंट में दुधानी डायनामाइट्स, राठी रॉयल्स, पलक पेंथर्स तथा कालिम्पोंग पेरीवाल्स की टीमें हिस्सा ले रही हैं. चार टीमों में कुल 60 खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे हैं.
दुधानी डायनामाइट्स के कप्तान अभिषेक मुंदरा और उप कप्तान शुभम माहेश्वरी है़ इसी तरह से टूर्नामेंट की दूसरी टीम राठी रॉयल्स कप्तान निखिल थिरानी और उप कप्तान कृष्ण कांत मंधाना हैं. टूर्नामेंट की तीसरी टीम पलक पैंथर के कप्तान अंकित करनानी और उप कप्तान वासु दुधानी हैं. इसी प्रकार टूर्नामेंट की चौथी टीम कालिम्पोंग पेरीवाल्स के कप्तान धीरज पेरीवाल और उप कप्तान प्रतीक मोहता हैं.
इसी तरह से दुधानी डायनामाइट्स टीम के मालिक महावीर प्रसाद दुधानी, कालिम्पोंग पेरीवाल्स के विजय पेरीवाल, पलक पेंथर्स के घनश्याम बागड़ी तथा राठी रॉयल्स के मालिक राठी परिवार के सदस्य हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >