तृणमूल का बोरो कमेटियों का घेराव जारी

सिलीगुड़ी. तणमूल कांग्रेस द्वारा सिलीगुड़ी नगर निगम के अधीन बोरो कमेटियों का घेराव अभियान लगातार जारी है. अपने घोषित आंदोलन के तहत तणमूल पार्षदों ने बुधवार को हाकिमपाड़ा स्थित दो नंबर बोरो कमेटी का घेराव किया और दिन भर धरना दिया. प्रदर्शनकारियों ने मेयर अशोक भट्टाचार्य के रिमोट से कंट्रोल हो रही वाम बोर्ड के […]

सिलीगुड़ी. तणमूल कांग्रेस द्वारा सिलीगुड़ी नगर निगम के अधीन बोरो कमेटियों का घेराव अभियान लगातार जारी है. अपने घोषित आंदोलन के तहत तणमूल पार्षदों ने बुधवार को हाकिमपाड़ा स्थित दो नंबर बोरो कमेटी का घेराव किया और दिन भर धरना दिया. प्रदर्शनकारियों ने मेयर अशोक भट्टाचार्य के रिमोट से कंट्रोल हो रही वाम बोर्ड के विरूद्ध आवाज बुलंद किया. निगम में प्रतिपक्ष के तणमूल नेता नांटू पाल ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए मेयर अशोक भट्टाचार्य द्वारा संचालित वाम बोर्ड पर जमकर बरसे.

उन्होंने मेयर पर निशाना साधते हुए कहा कि श्री भट्टाचार्य राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं को लागू नहीं कर रहे, तो दूसरी ओर बगैर अग्रिम सूचना के सौ फीसदी म्यूटेशन फी एवं विभिन्न मदों में टैक्स बढ़ाकर साधारण जनता पर अतिरिक्त बोझ डाल रहे हैं. श्री पाल ने मेयर को चेतावनी देते हुए कहा कि जब-तक वाम बोर्ड बढ़े म्यूटेशन फी वापस नहीं ले लेती है तणमूल का आंदोलन लगातार जारी रहेगा. कल यानी गुरूवार को तीन नंबर बोरो कमेटी पर तणमूल का अभियान चलेगा.

आज के आंदोलन के दौरान तणमूल के दार्जिलिंग जिलाध्यक्ष व 20 नंबर वार्ड के पार्षद रंजन सरकार उर्फ राणा दा, 23 नंबर वार्ड के पार्षद कष्ण चंद्र पाल, 11 नंबर वार्ड की पार्षद मंजूश्री पाल के अलावा भारी तादाद में तणमूल के सभी विंग के नेता, कार्यकर्ता व समर्थक शामिल हुए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >