क्रिसमस पर ‘विक्टोरिया जंक्शन’ का केक कॉर्निवाल

सिलीगुड़ी. क्रिसमस यानी बड़ा दिन में अभी 14 दिन बाकी हैं. लेकिन इसकी तैयारी सिलीगुड़ी में अभी से गिरजाघरों, मिशनरी स्कूलों, सामाजिक संस्थाओं व बेकरी कंपनियों द्वारा शुरू कर दी गयी है. एगलेस केक बनाने वाली उत्तर बंगाल की चर्चित बेकरी कंपनी विक्टोरिया जंक्शन सेवक रोड स्थित अपने आउटलेट में इसबार मेरी क्रिसमस को ‘केक […]

सिलीगुड़ी. क्रिसमस यानी बड़ा दिन में अभी 14 दिन बाकी हैं. लेकिन इसकी तैयारी सिलीगुड़ी में अभी से गिरजाघरों, मिशनरी स्कूलों, सामाजिक संस्थाओं व बेकरी कंपनियों द्वारा शुरू कर दी गयी है. एगलेस केक बनाने वाली उत्तर बंगाल की चर्चित बेकरी कंपनी विक्टोरिया जंक्शन सेवक रोड स्थित अपने आउटलेट में इसबार मेरी क्रिसमस को ‘केक कॉर्निवाल’ के रूप में मना रहा है. यह कॉर्नवाल बच्चों, युवक-युवतियों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है.
शुक्रवार को आउटलेट में बच्चे व युवतियां सांता क्लाज के वेश-भूषा में कॉर्निवाल उत्सव का खूब लुफ्त उठाया. इस मौके पर आयोजित आयोजित प्रेस-वार्ता के दौरान कंपनी के मुख्य निदेशक किशन अग्रवाल ने मीडिया को कार्निवाल की पूरी जानकारी दी. सह-निदेशिका श्रेया अग्रवाल ने भी मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि कंपनी ने यह त्योहार पूरे दिसंबर व जनवरी महीने तक मनाने का फैसला लिया है.

साथ ही 25 दिसंबर यानी बड़ा दिन से एक जनवरी तक आउटलेट में ही ग्राहकों के आकर्षण हेतु कई कार्यक्रम भी आयोजित किया जायेगा. इसके तहत बड़ा दिन से जुड़े कई प्रतियोगिताएं ग्राहकों के बीच आयोजित की जायेंगी. विजेताओं को हाथोंहाथ पुरस्कत कर हौसलाआफजाई की जायेगी.

दूसरी ओर, मशहूर शेफ अजय शर्मा के निर्देशन पर अभी से ही तरह-तरह के आकर्षक केक बनाने की तैयारी जोर-शोर से शुरू कर दी गयी है. श्री शर्मा ने बताया कि इस बार बड़ा दिन से ठीक दो दिन पहले नायाब तरीके बनाये जा रहे एक विशाल डेमो केक को लांच किया जायेगा. इस डेमो केक के नाम का खुलासा भी लांचिंग के दौरान ही होगा. उन्होंने बताया कि अमेरिका की एक नामी कंपनी के शेफ अमित राज सिंह व अभिजीत कुमार भी डिजिटल डिजाइनों में अति आकर्षणीय केकों को बना रहे हैं. इस डिजिटल केकों की ग्राहकों के बीच काफी मांग है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >