दबंगई: बाली के निश्चिंदा में तृणमूल नेता ने दिखायी दादागीरी, अपराधी को जबरन छुड़ाया

हावड़ा. गुप्त सूचना के अधार पर कुख्यात अपराधी अनिल रजक को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस के साथ स्थानीय एक तृणमूल नेता ने मारपीट करते हुए पुलिस की गिरफ्त से अपराधी को मुक्त करा लिया. घटना बुधवार रात निश्चंदा थाना अंतर्गत मजदूर गली में घटी है. घटना की खबर मिलते ही भारी संख्या में पुलिस पहुंची […]

हावड़ा. गुप्त सूचना के अधार पर कुख्यात अपराधी अनिल रजक को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस के साथ स्थानीय एक तृणमूल नेता ने मारपीट करते हुए पुलिस की गिरफ्त से अपराधी को मुक्त करा लिया. घटना बुधवार रात निश्चंदा थाना अंतर्गत मजदूर गली में घटी है.

घटना की खबर मिलते ही भारी संख्या में पुलिस पहुंची व मुख्य आरोपी तृणमूल नेता बच्चू मजूमदार सहित उसके आठ साथियों को गिरफ्तार कर लिया है. कई ऑपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाला अनिल रजक अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. इनमें बच्चू मजूमदार मुख्य आरोपी है. बाकी सात तृणमूल कार्यकर्ताओं के नाम सुमन सेनगुप्ता, राजा बाल्मीकि, मनोज सिंह, मनोज गुप्ता, आलोक राय चौधरी, पिंकू बाल्मीकि व सूरज सिंह है. बच्चू मजूमदार पिछले पंचायत चुनाव में तृणमूल कांग्रेस का उम्मीदवार भी था लेकिन उसे हार का सामना करना पड़ा था.

क्या है घटना
अनिल रजक पर चोरी, डकैती सहित कई ऑपराधिक मामले दर्ज हैं. जानकारी के अनुसार, उसके नाम से वारंट भी जारी है. बुधवार रात निश्चिंदा थाना की पुलिस उसे पकड़ने के लिए मजदूर गली पहुंची. बताया जा रहा है कि पुलिस उसे पकड़ने में सफल भी रही है. आरोपी को गिरफ्तार कर जब पुलिस लौट रही थी कि उसी समय तृणमूल नेता बच्चू मजूमदार व उसके सात साथियों ने पुलिस वैन पर हमला बोल दिया. इस दौरान दोनों पक्षों के बीच झड़प में हुई.

इस झड़प में पुलिस के चंगुल से आरोपी अनिल रजक को लेकर ये सभी भाग निकले. घटना की खबर मिलते ही अधिक संख्या में पुलिस पहुंची व इलाके से बच्चू मजूमदार सहित सभी को गिरफ्तार कर लिया. इन सभी आरोपियों को गुरूवार हावड़ा अदालत में पेश किया गया. न्यायाधीश ने सभी को जेल हिरासत में भेज दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >