मालदा : महिला को पेड़ से बांधकर पीटने की घटना में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है़ इन तीनों लोगों को इंगलिश बाजार थाना की पुलिस ने अदालत में पेश किया. बचाव पक्ष द्वारा दायर जामनत की अर्जी को खारिज करते हुये अदालज ने तीनों आरोपियों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
हांलाकि मुख्य आरोपी सहित घटना में शामिल कइ अन्य आरोपियों को अभी भी पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पायी है. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक राजू शेख(48), केताबुल शेख(43) व जियाउल शेख(32) को गिरफ्तार कर आज अदालत में पेश किया गया. अदालत ने इन तीनों आरोपियों को 14 दिन की न्याययिक हिरासत में भेज दिया है. ये तीनो आरोपी अमृत ग्राम पंचायत के बटतलि गांव के निवासी हैं.
घटना में इन तीनों ने महिला को पेड़ से बांधने के लिये रस्सी आदि से लेकर अन्य व्यवस्था की थी. इधर,शुक्रवार को आजेदा बीबी (34) के साथ हुई इस अपमानजनक घटना के बाद इंगलिश बाजार की पुलिस ने ही महिला को मालदा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था. प्राथमिक चिकित्सा के बाद मेडिकल कॉलेज से महिला को छोड़ दिया गया था़ महिला घटना के बाद इतनी डर गयी थी कि रात भर इंगलिश बाजार थाने में ही रही.
शनिवार की सुबह महिला को उसके ससुराल मिल्की गांव पुलिस सुरक्षा में पहुंचाया गया. आजेदा बीबी ने एक महिला के साथ एक अभद्र आचरण करने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी सजा की मांग की है. गौरतलब है कि पुलिस में दर्ज एक पुराना मामला वापस लेने का दबाव बनाते हुए गांव के मुखिया तथा कुछ दबंगों ने उस महिला के साथ जमकर मारपीट की थी़
महिला को पूरे गांव के सामने एक पेंड़ से बांध दिया गया और उसके उपर कइ प्रकार के अत्याचार किये गए़ इतना ही नहीं उस महिला को चरित्रहीन करार देकर उसपर पचास हजार रूपये का जुर्माना भी लगाया़ वह महिला बुधवार को एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए अपने भाइ के घर बटतली गांव आयी हुयी थी़ उस महिला को गांव में देखने के बाद कइ दबंग वहां पहुंच गए और पुलिस में दर्ज एक पुराने मामले को वापस लेने का दबाव बनाने लगे़ लेकिन उसने दबंगों की बात नहीं मानी़ उसके बाद गांव में एक सालिशी सभा का आयोजन किया गया़ इसमें उसे जबरदस्ती बुलाया गया़
इस सभा में गांव का मुखिया भी उपस्थित था़ महिला बार बार इस सभा में आने से इंकार कर रही थी़ उसके बाद बदमाशों ने उस महिला को उसके भाइ के घर से उठा लिया और एक पेंड़ में बांध कर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी़
