रातों रात गायब हो गयी 2.5 लाख की बाइक

कोलकाता. कुख्यात चोरों का गिरोह रातों रात एक अपार्टमेंट के अंदर से 2.5 लाख रुपये की कीमती बाइक चुरा कर भाग निकले. घटना शनिवार शाम पांच बजे से लेकर रविवार सुबह के बीच खड़दह इलाके के पीएन मुखर्जी रोड में स्थित एक अपार्टमेंट के अंदर की है. बाइक के मालिक का नाम डॉ कामरान सिद्दीकी […]

कोलकाता. कुख्यात चोरों का गिरोह रातों रात एक अपार्टमेंट के अंदर से 2.5 लाख रुपये की कीमती बाइक चुरा कर भाग निकले. घटना शनिवार शाम पांच बजे से लेकर रविवार सुबह के बीच खड़दह इलाके के पीएन मुखर्जी रोड में स्थित एक अपार्टमेंट के अंदर की है. बाइक के मालिक का नाम डॉ कामरान सिद्दीकी है.

इस घटना के बाद ‍कामरान खड़दह थाने में शिकायत दर्ज करायी. शिकायत में बताया कि गत 26 सितंबर को उन्होंने केटीएम आरसी 390 मॉडल की बाइक 2.5 लाख रुपये में खरीदी थी.

रविवार सुबह जब वह सोकर उठे तो एपार्टमेंट के स्टैंड में सभी बाइक थीं, लेकिन उनकी बाइक गायब दिखी. इसके बाद वे थाने में इसकी शिकायत दर्ज करायी. पुलिस ने पूरी जानकारी के बाद शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ठंड के समय कुछ चोरों का गिरोह इस तरह की वारदातों को अंजाम देता रहता है. उस गिरोह की तलाश शुरू कर दी गयी है. जल्द गिरफ्तारी होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >