एसडीओ का निगम के कामों में दखलंदाजी बर्दाश्त नहीं : मुकुल सेनगुप्त

सिलीगुड़ी. सिलीगुड़ी महकमा अधिकारी (एसडीओ) का सिलीगुड़ी निगम के कामों में बेवजह दखलंदाजी बर्दाश्त नहीं की जा सकती. एसडीओ को यह चेतावनी निगम में वाम बोर्ड के सफाई विभाग के मेयर परिषद सदस्य (एमएमआइसी) मुकुल सेनगुप्त ने दी है. वह सोमवार को निगम में अपने दफ्तर में प्रेस-वार्ता के दौरान मीडिया को संबोधित कर रहे […]

सिलीगुड़ी. सिलीगुड़ी महकमा अधिकारी (एसडीओ) का सिलीगुड़ी निगम के कामों में बेवजह दखलंदाजी बर्दाश्त नहीं की जा सकती. एसडीओ को यह चेतावनी निगम में वाम बोर्ड के सफाई विभाग के मेयर परिषद सदस्य (एमएमआइसी) मुकुल सेनगुप्त ने दी है. वह सोमवार को निगम में अपने दफ्तर में प्रेस-वार्ता के दौरान मीडिया को संबोधित कर रहे थे.

उन्होंने केवल एसडीओ पर ही नहीं बल्कि पूरे सरकारी अमले पर सत्ताधारी तणमूल नेता-मंत्रियों के इशारे व दबाव में काम करने का आरोप लगाया. उन्होंने एसडीओ को अपने दायरे एवं अपने कामों से ही मतलब रखने का सुझाव दिया. श्री सेनगुप्त ने कहा कि तणमूल नेता के मात्र एक फोन कॉल पर एसडीओ ने आनन-फानन में अपना प्रतिनिधि बाघाजतीन पार्क की स्थित का मुआयना करने भेज दिया, जो उचित नहीं है. श्री सेनगुप्त ने रविवार को स्थानीय बाघाजतीन पार्क में वाम मोरचा की जनसभा के बाद तणमूल के पार्षदों, नेता, कार्यकर्ताओं द्वारा मैदान सफाई की प्रशंसा की. साथ ही केवल मीडिया में बने रहने के लिए गंदी राजनीति न करने की नसीहत भी दी. उन्होंने निगम में विरोधी दल के तणमूल नेता नांटू पाल व तणमूल के जिलाध्यक्ष रंजन सरकार उर्फ राणा पर तीखा हमला करते हुए कहा कि कुछ विरोधी नेता केवल मीडिया में बने रहने एवं लोगों को दिखाने के लिए काम करते हैं.

श्री सेनगुप्त ने कहा कि अगर विरोधियों को बाघाजतिन पार्क को लेकर इतनी ही चिंता थी तो मीडिया के सामने ही कुछ स्थानों पर सफाई क्यों की गयी. मैदान की अच्छी तरह सफाई क्यों नहीं की गयी. उन्होंने कहा कि जनसभा से पहले वाम मोरचा ने बार-बार कहा था कि अगर जनसभा से बाघाजतीन पार्क को किसी तरह का नुकसान होता है तो उसकी भरपाई पार्टी करेगी और पूरे मैदान की सफाई भी. कल रात में ही पार्टी ने पूरे मैदान की सफाई करवायी है. प्रेस-वार्ता के दौरान ट्रेड लाइसेंस विभाग के एमएमआइसी कमल अग्रवाल एवं शिक्षा-क्रीड़ा-संस्कति विभाग के एमएमआइसी शंकर घोष ने भी मीडिया को संबोधित किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >