आसीघर में महिला का शव बरामद

सिलीगुड़ी. सिलीगुड़ी से सटे भक्तिनगर थानांतर्गत आसीघर पुलिस चौकी से करीब 50 मीटर की दूरी पर ही रविवार को एक घर से महिला का शव बरामद होने से इलाके में दूसरे दिन भी तनाव व्याप्त रहा. पड़ोसी ग्रामीण महिलाओं ने मृतका लखी दत्त के पति विशू दत्त पर हत्या करने का आरोप लगाया है. इसे […]

सिलीगुड़ी. सिलीगुड़ी से सटे भक्तिनगर थानांतर्गत आसीघर पुलिस चौकी से करीब 50 मीटर की दूरी पर ही रविवार को एक घर से महिला का शव बरामद होने से इलाके में दूसरे दिन भी तनाव व्याप्त रहा. पड़ोसी ग्रामीण महिलाओं ने मृतका लखी दत्त के पति विशू दत्त पर हत्या करने का आरोप लगाया है.

इसे लेकर ग्रामीण काफी आक्रोशित दिखे और बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाओं व इलाकेवासियों ने पुलिस चौकी का घेराव किया. साथ ही चौकी प्रभारी (ओसी) पीके वर्मन को आरोपी पति को गिरफ्तार करने के लिए ज्ञापन भी सौंपा और सख्त कार्रवायी की मांग की.

श्री वर्मन ने ज्ञापन स्वीकार कर ग्रामीणों को कार्यवाही का आश्वासन दिया. एक पड़ोसन का कहना है कि मृतका का पति विशू दत्त पेशे से राज मिस्त्री का काम करता है. आरोप है कि वह शराब के नशे में धुत्त होकर देर रात को हर रोज घर आता और अपनी पत्नी को बुरी तरह मारता-पीटता. इसे लेकर लखी हमेशा शारीरिक व मानसिक रूप से परेशान रहती थी. पड़ोसियों का आरोप है कि विशू ने ही लखी की हत्या की है और बाद में गले में रस्सी का फंदा डालकर अपनी पत्नी द्वारा आत्महत्या का नाम देने की साजिश रची. ओसी पीके वर्मन का कहना है कि विशू को फिलहाल हिरासत में लिया गया है और गहन पूछताछ किया जा रहा है. मृतका लखी अपने पीछे एक लड़की और तीन लड़का छोड़ गयी. लड़की की शादी पहले ही हो चुकी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >