मां ने पढ़ने को कहा, छात्रा ने कर ली आत्महत्या

मालदा. मां की डांट-फटकार से आहत होकर छठवीं कक्षा की एक छात्रा ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या कर ली. गुरुवार की सुबह यह घटना वैष्णवनगर थाने के बेदराबाद गांव में घटी. इस घटना से छात्रा के परिवार पर शोक का पहाड़ टूट पड़ा है. मृत छात्रा का नाम मौसमी मंडल (14) है. वह बेदराबाद गर्ल्स हाईस्कूल […]

मालदा. मां की डांट-फटकार से आहत होकर छठवीं कक्षा की एक छात्रा ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या कर ली. गुरुवार की सुबह यह घटना वैष्णवनगर थाने के बेदराबाद गांव में घटी. इस घटना से छात्रा के परिवार पर शोक का पहाड़ टूट पड़ा है.

मृत छात्रा का नाम मौसमी मंडल (14) है. वह बेदराबाद गर्ल्स हाईस्कूल में पढ़ती थी. पुलिस सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार से उसकी फाइनल परीक्षा शुरू हो रही है. लेकिन सुबह वह पढ़ाई छोड़ घर के सामने अपने दोस्तों के साथ खेल रही थी. तभी उसकी मां ने उसे पढ़ाई न करने के लिए फटकार लगायी. इस पर वह इतनी आहत हुई कि उसने घर में रखा कीटनाशक अचानक खा लिया. मृत छात्रा के पिता राम मंडल एक छोटे-मोटे हाट व्यवसायी हैं. उन्होंने बताया कि वह सुबह काम पर गये हुए थे. घर से फोन करके उन्हें बताया गया कि उनकी बेटी ने जहर खा लिया है.

उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज ले जाया गया. लेकिन एक घंटे बाद ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतका की मां सारथी देवी ने बताया कि बेटी की शुक्रवार से परीक्षा थी. इसिलए मैंने उसे खेलना बंद कर पढ़ने बैठने के लिए कहा. लेकिन वह इतनी छोटी सी बात को दिल पर लगा लेगी, ऐसा कौन जानता था. मैं तालाब में नहाने गयी थी. जब मैं घर लौटी तो देखा कि बेटी के मुंह से झांग निकल रहा है और वह जमीन पर गिरकर तड़प रही है. मैंने गुहार लगाकर लोगों को जुटाया और बेटी को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया. लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका. पुलिस अधीक्षक प्रसून बनर्जी ने बताया कि छठवीं की एक छात्रा की अस्वाभाविक मौत हुई है. राम मंडल के चार बेटे-बेटियों के बीच मौसमी मझली थी. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. वैष्णवनगर थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >