बिजली दर में अप्रत्याशित बढ़ोतरी के विरूद्ध फूटा उपभोक्ताओं का गुस्सा, सड़क पर प्रदर्शन, तोड़ा कानून

सिलीगुड़ी: बिजली दर में अप्रत्याशित बढ़ोतरी के विरूद्ध लगातार आंदोलन करने के बावजूद मांगे न मानने को लेकर गुरूवार को सिलीगुड़ी के उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा. अखिल भारतीय बिजली उपभोक्ता एसोसिएशन (अबेका) की दार्जिलिंग जिला इकाई के बैनर तले उपभोक्ताओं ने आज सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया. सिलीगुड़ी के एयरव्यू मोड़ से एक विशाल […]

सिलीगुड़ी: बिजली दर में अप्रत्याशित बढ़ोतरी के विरूद्ध लगातार आंदोलन करने के बावजूद मांगे न मानने को लेकर गुरूवार को सिलीगुड़ी के उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा. अखिल भारतीय बिजली उपभोक्ता एसोसिएशन (अबेका) की दार्जिलिंग जिला इकाई के बैनर तले उपभोक्ताओं ने आज सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया. सिलीगुड़ी के एयरव्यू मोड़ से एक विशाल रैली निकाली गयी, जो शहर के प्रमुख मार्गों का दौरा करते हुए सिलीगुड़ी कोर्ट परिसर में पहुंचकर विरोध-प्रदर्शन में तब्दील हो गयी. आंदोलन की पहले से तय रणनीति के तहत कोर्ट के मुख्य गेट के सामने प्रदर्शनकारी कानून तोड़ते हुए पुलिस के साथ भिड़ गये. प्रदर्शनकारी एसडीओ दफ्तर तक न पहुंचे इसके मद्देनजर सिलीगुड़ी पुलिस ने बल प्रयोग किया.
कई प्रदर्शनकारियों को पुलिस के लात-घूंसों का सामना करना पड़ा. इसके बावजूद तीन-चार प्रदर्शनकारी किसी तरह एसडीओ दफ्तर तक पहुंचने में कामयाब हुए और गिरफ्तारी दी. सिलीगुड़ी थाना ने 70 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर मौके पर ही छोड़ दिया. सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नरेट के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (एसीपी) पिनाकी मजूमदार ने कहा कि 70 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर कोर्ट परिसर में ही छोड़ दिया गया.

उन्होंने प्रर्दशनकारियों पर पुलिस बल का प्रयोग एवं लात-घूंसों से पिटायी करने की बात को सिरे से खारिज कर दिया. वहीं, अबेका के सचिव शंकर पाल ने आज के आंदोलन को प्रदर्शनकारियों की जीत करार दिया. उन्होंने कहा कि जब-तक सरकार बिजली दर में किये गये अप्रत्याशित बढ़ोतरी में 50 फीसदी की कटौती नहीं करती है तब-तक अबेका का आंदोलन विभिन्न तरीकों से लगातार जारी रहेगा. श्री पाल ने कहा कि बिजली दर में कटौती के अलावा एमवीसीए रद्द, बिजली कंपनियों के हिसाब-किताब का उच्च स्तरीय जांच एवं उत्तर बंगाल के लिए अलग बिजली दर नीति लागू करनी होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >