सिलीगुड़ी. श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के आंदोलकारी नेताओं में प्रमुख विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के संरक्षक अशोक सिंघल के निधन पर विहिप के केंद्रीय, सिलीगुड़ी जिला व नगर इकाई के नेताओं ने शोक जताया है. विहिप के जिला प्रमुख सुशील रामपुरिया ने कहा कि सिंघलजी का निधन संगठन के लिए बहुत बड़ी हानी है. सांगठनिक दृष्टि […]
सिलीगुड़ी. श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के आंदोलकारी नेताओं में प्रमुख विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के संरक्षक अशोक सिंघल के निधन पर विहिप के केंद्रीय, सिलीगुड़ी जिला व नगर इकाई के नेताओं ने शोक जताया है.
विहिप के जिला प्रमुख सुशील रामपुरिया ने कहा कि सिंघलजी का निधन संगठन के लिए बहुत बड़ी हानी है. सांगठनिक दृष्टि से संगठन ने अपना एक अभिभावक खोया है.
उनकी नेतत्व कुशलता का हर कोई कायल था. वे केवल स्वभाव से ही नहीं बल्कि सहज व सरल ह्रदय के भी धनी थे. विहिप के केंद्रीय कमेटी के सदस्य द्वारका प्रसाद सिंहल व जिला सह-सचिव राकेश अग्रवाल ने कहा कि सिंघलजी संगठन के लिए उम्र के इस पड़ाव में भी उर्जावान पुरूष थे. विदित हो कि कल यानी मंगलवार को अशाक सिंघल का गुड़गांव के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी.