सिलीगुड़ी: राज्य में प्राथमिक शिक्षक की नियुक्ती के लिए टेट परीक्षा 11 अक्टूबर को आयोजित हो रही है. इस परीक्षा को शांतिपूर्ण ढ़ंग से संपन्न कराने के लिए सिलीगुड़ी महकमा शासक ने संबधित कार्यालयों के अधिकारियों को लेकर आज सिलीगुड़ी के सर्किट हाउस में बैठक की. सिलीगुड़ी महकमा शासक राजन बीर सिंह कपूर ने बताया टेट परीक्षा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है.
पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि सिलीगुड़ी में कुल 56 परीक्षा केंद्र है एवं सभी परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन व किसी भी तरह के अन्य इलेक्ट्रोनिक उपकरणों के ले जाने पर रोक लगाई गयी है. उन्होंने बताया कि राज्य शिक्षा विभाग की ओर से परीक्षा समय में एक घंटे की बढ़ोत्तरी की गई है इसलिए अब परीक्षा दोपहर के दो बजे से साढ़े चार बजे तक होगी. महकमा शासक ने बताया कि परीक्षा को शांतिपूर्ण कराने के लिए पुलिस को परीक्षा केंद्रो की निगरानी में रखने के लिए कहा गया है.
दूसरी ओर टेट परीक्षा के दिन परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहंुचाने के लिए उत्तर बंगाल राष्ट्रीय परिवहन निगम की ओर से उत्तर बंगाल में बस चलाये जाने की जानकारी निगम के चेयरमैन सौरभ चक्रवर्ती ने दी. उन्होंने बताया कि परीक्षा के दिन निगम के सभी कर्मचारियों की छुट्टी रद्द कर दी गई हैसिलीगुड़ी के सर्किट हाउस में आयोजित प्रशासनिक बैठक में पुलिस प्रशासन की ओर से एसीपी पूर्व पिनाकी मजुमदार, जिला शिक्षा कार्यालय के चेयरमैन मुकुल शांतिघोष एवं परीक्षा केंद्रो के निरीक्षक उपस्थित थे.
