पूर्व तृणमूल नेता का नाम आया सामने

मंत्री को हत्या की धमकी देने का मामला पूर्व तृणमूल नेता का नाम आया सामने सुपारी किलर से पूछताछ में हुआ खुलासा राजनीतिक हलकों में हड़कंप तह तक जाने में जुटी पुलिस मालदा. मंत्री कृष्णेंदू नारायण चौधरी तथा जिला तृणमूल कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को जान से मारने की धमकी देने के मामले […]

मंत्री को हत्या की धमकी देने का मामला
पूर्व तृणमूल नेता का नाम आया सामने
सुपारी किलर से पूछताछ में हुआ खुलासा
राजनीतिक हलकों में हड़कंप
तह तक जाने में जुटी पुलिस
मालदा. मंत्री कृष्णेंदू नारायण चौधरी तथा जिला तृणमूल कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को जान से मारने की धमकी देने के मामले में नये तथ्यों का खुलासा हुआ है. इस पूरी साजिश में तृणमूल के ही एक बहिष्कृत नेता यासीन अली का नाम सामने आ रहा है. इस खुलासे के बाद से न केवल तृणमूल कांग्रेस में, बल्कि अन्य राजनीतिक हलकों में भी हड़कंप है.
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों नेताओं को जान से मारने की धमकी देने के पीछे यासीन अली का ही हाथ है. इंगलिश बाजार थाना पुलिस इस मामले के तह में जाने की कोशिश कर रही है. पुलिस सूत्रों ने आगे बताया कि हरिश्चन्द्रपुर के भालुका गांव में एक वृद्धा की हत्या के मामले में झारखंड के कुख्यात सुपारी किलर ऋषिदेव मंडल की गिरफ्तारी हुई है. उसे पुलिस ने अपने रिमांड पर लिया है और उससे लगातार पूछताछ की जा रही है.
उसी ने पुलिस के सामने इस पूरे रहस्य से पर्दा हटाया है.
यहां उल्लेखनीय है कि पांच सितंबर को जिला तृणमूल कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने इंगलिश बाजार थाने में एक लिखित शिकायत दर्ज करायी थी. इसमें उन्होंने कहा था कि राज्य के खाद्य प्रसंस्करण मंत्री कृष्णेंदू चौधरी तथा उन्हें मोबाइल फोन से जान से मारने की धमकी दी जा रही है. यह शिकायत दर्ज होने के बाद ही पुलिस मामले की जांच में जुट गयी. पुलिस अधिकारियों ने मंत्री कृष्णेंदू चौधरी के साथ बातचीत की.
इस मौके पर सीआइडी के भी कई अधिकारी उसके बाद से ही पुलिस मोबाइल फोन को आधार बनाकर जांच में जुट गयी. जांच के क्रम में पता चला कि झारखंड के राजमहल थाना अंतर्गत मधुसुदन कालोनी का रहने वाला कुख्यात बदमाश ऋषिदेव मंडल का इस मामले में हाथ है.
वह एक सुपारी किलर भी है. उसी ने हरिश्चन्द्रपुर में एक वृद्धा की हत्या की थी. कुछ दिनों बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी कर लिया. अदालत में पेशी किये जाने के बाद फिलहाल वह सात दिनों के पुलिस रिमांड पर है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस पूछताछ के दौरान उसने मंत्री तथा तृणमूल कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष को धमकी देने की बात स्वीकार कर ली है.
उसने बताया कि तृणमूल कांग्रेस का निष्कासित नेता यासीन अली के कहने पर ही उसने ऐसा किया है. उसने बताया कि यासीन अली के साथ उसकी काफी पुरानी जान पहचान है. इसी का लाभ उठाते हुए यासीन अली ने उसे मंत्री को हत्या की धमकी देने के लिए कहा था. उसके बाद ही उसने मंत्री तथा तृणमूल की एक अन्य महिला नेता को जान से मारने की धमकी दी. इस पूरे मामले में एक और व्यक्ति का नाम सामने आया है.
हालांकि पुलिस उस व्यक्ति के नाम का खुलासा पुलिस में नहीं किया है. दूसरी तरफ पुलिस ने तृणमूल के बहिष्कृत नेता को यासीन अली पर कानूनी फंदा कसने के लिए ऋषिदेव मंडल को सरकारी गवाह बनाने की तैयारी कर ली है. उसकी प्रक्रिया भी शुरू हो गयी है. हालांकि इंगलिश बाजार थाना की पुलिस इसको लेकर चुप्पी साधे हुए है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >