साहित्य सृजन को कक्षा से बाहर निकाल सच्चे अर्थ में जीवन का अंग बनाने का यही सुखद एवं सार्थक उपाय है.भाषा इसी दिशा में आगे बढ़ सकती है. दो दिवसीय इस आयोजन के दौरान विशेष प्रतिभागिता के लिए प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया जाएगा.इसके अलावा सर्वाधिक पुरस्कार प्राप्त विद्यालय को विशेष सम्मान प्रदान किया जाएगा. निर्णायकों की भूमिका में देवेन्द्र नाथ शुक्ल,पूनम सिंह, कौशल कुमार मिश्रा, प्रो दुर्गा देवशर्मा, मो. अनवर, प्रियंका भौमिक, विकास कुमार साव,प्रो. रहीम मियां शामिल हैं.
इस अवसर पर प्रो.नाराज़ गुप्ता, प्रो.अमल राय, छात्र संसद के महा सचिव विश्वजीत सरकार आदि भी उपस्थित थे. प्रतियोगिताओं का सफल संचालन मिहमा मिश्रा, दीपा प्रसाद, दुर्गा मंडल एवं पंकज ठाकुर ने किया.कल दूसरे दिन सरकार के भाषाई सरोकार, हिंदी और हिंदी वाले विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा और विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे.
प्रो.अजय साव द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार वर्तनी प्रतियोगिता में सुशील कुमार दास को प्रथम,ममता सिंह को द्वितीय तथा पलक शर्मा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ है.पलक शर्मा ने पोस्टर प्रतियोगिता में भी बाजी मारी है.उसने इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल की-द्वितीय स्थान रूपेश कुमार तथा तृतीय स्थान श्वेता कुमारी को मिला है.काब्य संगीत में नेहा गुप्ता को प्रथम,पलक शर्मा को द्वितीय और सुशील कुमार दास को तृतीय स्थान हासिल हुआ.काब्य आवृति में राजन पासवान ने बाजी मारी.दसरे स्थान पर गजरी राउत रही जबकि तीसरा स्थान देवाशीष राय को हासिल हुआ.काब्य अभिनय में पहले स्थान पर जुही उपाध्याय रही.नेहा गुप्ता दूसरे तथा आरजू परवीन तीसरे स्थान पर रही.
