अमेरिकी सैलानी की सिलीगुड़ी में मौत

सिलीगुड़ी : एक अमेरिकी सैलानी रुबेन लामेर (22) की मौत सिलीगुड़ी के निकट सेवक के बाघ पुल से सटे गणेश झोड़ा में रॉक कलाइम्बिंग के दौरान हो गयी. उसकी लाश गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे तीस्ता नदी से बरामद हुई. कालिम्पोंग पुलिस ने लाश का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस सूत्रों […]

सिलीगुड़ी : एक अमेरिकी सैलानी रुबेन लामेर (22) की मौत सिलीगुड़ी के निकट सेवक के बाघ पुल से सटे गणेश झोड़ा में रॉक कलाइम्बिंग के दौरान हो गयी. उसकी लाश गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे तीस्ता नदी से बरामद हुई. कालिम्पोंग पुलिस ने लाश का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
पुलिस सूत्रों के अनुसार, वह कल बुधवार को अपने एक अन्य साथी माइकल लियोन के साथ दोपहर को रॉक कलाइम्बिंग कर रहा था. तभी देर शाम को वह पहाड़ से फिसलकर तीस्ता में गिर गया. इस हादसे की सूचना रुबेन के अन्य साथियों ने कल देर रात पुलिस को दी. आज सुबह कालिम्पोंग व मोंग्पोंग थाने की पुलिस एवं मालबाजार दमकल विभाग के गोताखोरों की मदद से लाश को नदी से बरामद किया गया.
पुलिस का कहना है कि रुबेन बीते चार-पांच महीनों से अपने दो अन्य अमेरिकन साथी माइलक व इथान पेलोप के साथ सिलीगुड़ी के नजदीक ही देवीडांगा में डेरा डाले हुआ था. तीनों देवीडांगा में सैमवैल लेप्चा के मकान में किराये के में रह रहे थे.
पुलिस का कहना है कि हादसे की जानकारी अमेरिका में रुबेन के परिजनों, अमेरिकी दूतावास व विदेश मंत्रालय को दे दी गयी है. सूत्रों के अनुसार, तीनों बीते चार-पांच महीने से किसी एनजीओ के लिए सिलीगुड़ी व आस-पास के क्षेत्रों में कार्य कर रहे थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >