एनडीएफबी के नाम पर व्यवसायी को धमकाने वाले दो छात्र गिरफ्तार

अलीपुरद्वार : उग्रवादी संगठन एनडीएफबी के नाम पर व्यवसायी को धमकाने व रुपये मांगने की घटना में दो छात्रों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार छात्रों के नाम नवकुमार वर्मन व देवाशीष राय है. यह दोनों छात्र अलीपुरद्वार जिले के बारोबिशा के व्यवसायी अजित दे को फोन पर धमकी दी थी व उनसे रुपये […]

अलीपुरद्वार : उग्रवादी संगठन एनडीएफबी के नाम पर व्यवसायी को धमकाने व रुपये मांगने की घटना में दो छात्रों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.
गिरफ्तार छात्रों के नाम नवकुमार वर्मन व देवाशीष राय है. यह दोनों छात्र अलीपुरद्वार जिले के बारोबिशा के व्यवसायी अजित दे को फोन पर धमकी दी थी व उनसे रुपये मांगे थे. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, असम का सीम कार्ड इस्तेमाल कर व एनडीएफबी का नाम लेकर नवकुमार ने व्यवसायी को फोन किया था.
पुलिस ने नवकुमार का सीम कार्ड ट्रैक किया तो सारी सच्चाई सामने आ गयी. पूछताछ के दौरान नवकुमार ने देवाशीष का नाम भी लिया. अलीपुरद्वार के कुमारग्राम थाने के आइसी एसजी वांग्दी ने बताया कि दोनों छात्रों ने बीते 24 अगस्त को व्यवसायी अजित दे को फोन कर उनसे एक लाख रुपये की मांग की थी.
कहा था कि रुपये नहीं देेने पर उनके बेटे का अपहरण कर लिया जायेगा. उन्हेंने आगे बताया कि देवाशीष भलका-बारोबिशा हाई स्कूल के 12वीं का छात्र है. नवकुमार इसी स्कूल का पूर्व छात्र है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >