मिट्टी के नीचे से नरकंकाल बरामद

मालदा. मालदा शहर के हंसगिरी लेन के रेडलाइट इलाके में घर बनाने के लिए मिट्टी खोदते वक्त एक नर कंकाल बरामद किया गया. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी. खबर मिलते ही इंग्लिशबाजार थाने के आइसी दिलीप कर्मकार विराट पुलिस फोर्स लेकर घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस की तत्परता से नरकंकाल के बरामदगी का […]

मालदा. मालदा शहर के हंसगिरी लेन के रेडलाइट इलाके में घर बनाने के लिए मिट्टी खोदते वक्त एक नर कंकाल बरामद किया गया. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी. खबर मिलते ही इंग्लिशबाजार थाने के आइसी दिलीप कर्मकार विराट पुलिस फोर्स लेकर घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस की तत्परता से नरकंकाल के बरामदगी का काम शुरू किया गया. स्थानीय मजदूर व पुलिस कर्मचारियों ने मिल कर मिट्टी के नीचे से नर कंकाल को बाहर निकाला. पुलिस अधीक्षक प्रसून बनर्जी ने बताया कि रेडलाइट इलाके में मिट्टी के छह फीट नीचे से नरकंकाल को बरामद किया गया है. कंकाल पुरुष का है या महिला का यह अभी तक सुनिश्चित नहीं हो पाया है. नर कंकाल को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है. जिस इलाके से कंकाल बरामद हुआ है, उसके आसपास से किसी के लापता होने की कोई शिकायत है या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है.

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रेडलाइट इलाके के निवासी जगदशी हलदार के पुराने घर को तोड़ कर नया घर बनाने का काम चल रहा था. घर मंे सेप्टिक टैंक के लिए कुछ श्रमिक मिट्टी खोद रहे थे. छह फीट खोदने के बाद मजदूरों ने मानव कंकाल के कुछ अंश देखे. इसके बाद हल्ला मच गया. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया.

पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और कंकाल को बरामद किया. कंकाल के सिर की खोपड़ी, मुंह का जबड़ा, हाथ व पैर की हड्डियां बरामद हुई है. घर के मालिक जगदीश हलदार का बेटा विक्रम हलदार ने बताया कि 25 अप्रैल को भूकंप के दौरान घर मंे दरारें आ गयी थी.

तब पुराने घर को तोड़ कर नया घर बनाने का निर्णय लिया गया. आज दोपहर को घर बनाने के काम कर रहे श्रमिकों ने पहले कंकाल को देखा. विक्रम हलदार ने बताया कि कैसे उनके घर में यह कंकाल आया, नहीं मालूम. प्राथमिक जांच के आधार पर पुलिस ने अनुमान के तहत कहा है कि कंकाल किसी महिला का हो सकता है. मुंह के जबड़े में अभी भी दांत मौजूद हैं, इसलिए यह ज्यादा पुराना कंकाल नहीं होगा. जबड़े के सामने के हिस्से में चोट के निशान भी नजर आ रहे हंै. पोस्टमार्टम व फॉरेंसिक जांच के बाद ही निश्चित तौर पर कुछ कहा जा सकेगा. कंकाल को बरामद कर उसे मालदा मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >