अपमान से क्षुब्ध छात्रा ने की खुदकुशी की कोशिश

शीलहनन व सालिसी सभा में झूठी ठहरायी गयी थाने में शिकायत दर्ज करने से रोकने का आरोप जलपाईगुड़ी : शीलहनन के आरोप में हुई सालिसी सभा में झूठी ठहराये जाने गया, भरी सभा में मां के साथ मारपीट, विरोध करने पर कोई कार्रवाई नहीं, जैसे तमाम प्रकार के अपमान से क्षुब्ध होकर नाबालिग स्कूल छात्रा […]

शीलहनन व सालिसी सभा में झूठी ठहरायी गयी

थाने में शिकायत दर्ज करने से रोकने का आरोप

जलपाईगुड़ी : शीलहनन के आरोप में हुई सालिसी सभा में झूठी ठहराये जाने गया, भरी सभा में मां के साथ मारपीट, विरोध करने पर कोई कार्रवाई नहीं, जैसे तमाम प्रकार के अपमान से क्षुब्ध होकर नाबालिग स्कूल छात्रा ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या की कोशिश की. घटना जलपाईगुड़ी के मंडलघाट ग्राम पंचायत इलाके में हुई है.

नाबालिग की मां ने कहा कि सोमवार शाम बेटी मुर्गी खोजने के लिए घर से निकली. आरोप लगाते हुए कहा कि अकेली पाकर स्थानीय व्यक्ति मधु राय ने उसे जकड़कर उसका शीलहनन किया. उसके चिल्लाने के आवाज से पास के घर में बैठे उसके पिता मौके पर पहुंचे, तो देखा कि चिल्लाने के लिए मधु उसकी बेटी की पिटाई कर रहा है. नाबालिग की मां ने बताया कि वह भाजपा समर्थक हैं.

इसलिए थाना पहुंचने पर स्थानीय तृणमूल पंचायत ने उन्हें रोक दिया. बुधवार दोपहर को इलाके के एक क्लब मैदान में सालिसी सभा बैठी. वहां तृणमूल व भाजपा दोनों के समर्थक उपस्थित हुए. वहां भी भाजपा समर्थक होने के कारण मधु व उसके परिवारवालों ने नाबालिग पर ही दोषारोप करने लगे.

उनलोगों ने कहा कि नाबालिग लड़की ने मधु को जकड़ा था. लड़की के परिवारवालों ने आरोप को अस्वीकार किया तो उनलोगों ने उनकी पिटाई की. अपमान से क्षुब्ध छात्रा ने कीटनाशक खा लिया. घटना के बाद उसे जलपाईगुड़ी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल ले जाया गया. उल्लेखनीय है कि घटना में अभीतक शिकायत दर्ज नहीं करवायी गयी है.

घटना को लेकर तृणमूल के जलपाईगुड़ी जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार कल्याणी ने बताया कि ऐसी कोई शिकायत उन्हें नहीं मिली है. शिकायत मिलने पर छानबीन की जायेगी. उन्होंने कहा कि दोषी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी. घटना में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीकांत जगन्नाथ राव इलियड ने कहा शिकायत मिलने पर मामले की छानबीन की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >