पेयजल की मांग पर दिनहाटा बड़ा अटियाबाड़ी इलाके में पथावरोध

दिनहाटा : महीनों से पेयजल संकट झेल रहे दिनहाटा के बड़ा अटियाबाड़ी इलाके के लोगों ने गुरुवार को पथावरोध किया. दिनहाटा 1 ब्लॉक के दिनहाटा गीतालदह राज्य सड़क पर घंटों तक वाहनों की आवाजाही बंद रही. काफी देर तक अवरोध के बाद ग्राम पंचायत प्रधान सहित स्थानीय नेताओं के आश्वासन से दिन के लगभग 12 […]

दिनहाटा : महीनों से पेयजल संकट झेल रहे दिनहाटा के बड़ा अटियाबाड़ी इलाके के लोगों ने गुरुवार को पथावरोध किया. दिनहाटा 1 ब्लॉक के दिनहाटा गीतालदह राज्य सड़क पर घंटों तक वाहनों की आवाजाही बंद रही.

काफी देर तक अवरोध के बाद ग्राम पंचायत प्रधान सहित स्थानीय नेताओं के आश्वासन से दिन के लगभग 12 बजे अवरोध खत्म किया गया. इलाके के निवासियों ने समस्या के समाधान नहीं होने पर फिर से आन्दोलन की चेतावनी दी है.आरोप है कि इलाके में लंबे समय से पेयजल आपूर्ति बंद है. इससे लोगों को रोज की जरुरतों के लिये दूर दूर से पानी ढो कर लाना पड़ रहा है.
पीएचई विभाग से कई बार शिकायत के बावजूद कोई फायदा नहीं हुआ. संबंधित विभाग ने कोई पहल नहीं की तो मजबूरन उन्हें पथावरोध करना पड़ा. ग्राम पंचायत प्रधान मकबूल हुसैन, दिनहाटा 1 पंचायत समिति सदस्य समरेश देव ने आन्दोलनकारियों से बातचीत की. पीएचई विभाग के अधिकारियों से बातचीत कर 10 दिनों के भीतर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >