प्रदेश भाजपाध्यक्ष दिलीप घोष कल आयेंगे सिलीगुड़ी

दिवंगत भाजपा जिलाध्यक्ष की शोक सभा में होंगे शामिल दार्जिलिंग सांसद राजू बिष्ट के भी आने की उम्मीद सिलीगुड़ी : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दिलीप घोष 14 दिसंबर यानी शनिवार को सिलीगुड़ी के दौरे पर आ रहे हैं. इस दिन वे भाजपा के दिवंगत जिला सांगठनिक अध्यक्ष अभिजीत राय चौधरी की शोक सभा […]

दिवंगत भाजपा जिलाध्यक्ष की शोक सभा में होंगे शामिल

दार्जिलिंग सांसद राजू बिष्ट के भी आने की उम्मीद
सिलीगुड़ी : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दिलीप घोष 14 दिसंबर यानी शनिवार को सिलीगुड़ी के दौरे पर आ रहे हैं. इस दिन वे भाजपा के दिवंगत जिला सांगठनिक अध्यक्ष अभिजीत राय चौधरी की शोक सभा में हिस्सा लेंगे.
यह जानकारी गुरुवार को भाजपा के सिलीगुड़ी जिला सांगठनिक कमेटी के सचिव कन्हैया पाठक ने मीडिया को दी. उन्होंने बताया कि यह शोक सभा शहर के सेवक रोड स्थित उत्तर बंग मारवाड़ी पैलेस में आयोजित किया जायेगा. श्री पाठक ने कहा कि इस शोक सभा में दार्जिलिंग के सांसद राजू बिष्ट के भी पहुंचने की संभावना है.
साथ ही विरोधी दलों के साथ-साथ भाजपा के नेता-कार्यकर्ता व साधारण नागरिकों को भी इस शोक सभा में भाग लेने का आह्वान किया गया है. विदित हो कि अभिजीत राय चौधरी सिलीगुड़ी जिला सांगठनिक कमेटी के दोबारा अध्यक्ष चुने जाने के बाद कोलकाता से छह दिसंबर यानी शुक्रवार शाम को सड़क मार्ग से सिलीगुड़ी लौट रहे थे. शनिवार के भोर रात को बहरमपुर के निकट भाकुड़ी में सड़क हादसे में उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >