दार्जिलिंग : नव निर्माण बौद्व भिक्षु होस्टल और आर्चेरी मैदान का उदघाटन चेयरमैन पाल्देन भोटिया ने किया है. पश्चिम बंगाल सरकार ने भोटिया समुदाय के उत्थान और विकाश के लिए पश्चिम बंगाल भोटिया कल्चलर डेवलपमैन्ट बोर्ड का गठन कर देने के बाद पश्चिम बंगाल भोटिया कल्चलर डेवलपमेंट बोर्ड ने गरीब भोटिया परिवारों के लिए नयी धरों का निर्माण, ग्रामीण क्षेत्र में रोड की व्यवस्था,पेयजल का व्यवस्था, सार्वजनिक भवनों का निर्माण आदि जैसे कार्य करते आ रही है.
इसी क्रम में पश्चिम बंगाल भोटिया कल्चलर डेवलपमैन्ट बोर्ड ने पिछले कुछ माह पहले तांगता गुम्बा के पास बौद्व भिक्षुओ के लिए बौद्व होस्टल निर्माण कार्य शुरू किया है. इसी तरह से तांगता में ही आर्चेरी धुनषा खेल मैदान का निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया था, जिस का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद स्थानीय भोटिया समुदायों ने नव निर्माण बौद्व होस्टल और आर्चेरी खेल मैदान का उदघाटन समारोह का आयोजन किया गया था.
आयोजित उदघाटन समारोह में प्रमुख अतिथि के रूप में पश्चिम बंगाल भोटिया कल्चलर डेवलपमैन्ट बोर्ड के चेयरमैन पाल्देन भोटिया विशेष रूप में उपस्थित थे. इसी तरह से अन्य अतिथि में भाइस चेयरमैन पूर्व कर्नेल डाडुल भोटिया,बोर्ड के सचिव टीटी भोटिया आदि उपस्थित थे.
कार्यक्रम के शुभारम्भ में बौद्व भिक्षुओं द्वारा बौद्व मंत्रों का उच्चारण किया गया. इसके बाद फीता काटकर चेयरमैन पाल्देन भोटिया ने नव निर्माण बौद्व होस्टल और खेल मैदान का उदघाटन किया. समारोह को संबोधित करते हुए चेयरमैन भोटिया ने राज्य सरकार पर आभार प्रकट किया.
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भोटिया समुदायों के उत्थान और विकास के लिये पिछले कुछ साल पहले पश्चिम बंगाल भोटिया कल्चलर डेवलपमैन्ट बोर्ड का गठन कर दिया था. भोटिया बोर्ड की गठन होते ही गरीव भोटिया परिवारों के लिए नये धरों का निर्माण,दुर्गम क्षेत्र में रस्ता का निर्माण,पेयजल का व्यवस्था, सर्वजनिक भवनों का निर्माण आदि जैसा कार्य करते आ रही है.
इसी क्रम में पिछले दिनों तांगमा बासियों ने बौद्व भिक्षुओ के लिये तांगता गुम्बा परिसर में बौद्व भिक्षुओं के लिए होस्टल का निर्माण और आर्चेरी खेल मैदान का निर्माण का अर्जी चढाया था और उसी अर्जी के तहत पश्चिम बंगाल भोटिया कल्चलर डेवलपमैन्ट बोर्ड ने निर्माण कार्य के लिए धनराशि दी थी. समारोह को और रोचक बनाने के लिये भोटिया समुदायों के युवाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रस्तुति दी.
