सौरभ गांगुली के बीसीसीआइ अध्यक्ष बनने पर शहर में भी जश्न

सिलीगुड़ी : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली के बीसीसीआई अध्यक्ष बनने पर सिलीगुड़ी के क्रिकेट प्रेमियों में काफी उत्साह है. मंगलवार को सिलीगुड़ी क्रिकेट लवर वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन की ओर से कंचनजंघा स्टेडियम के सामने सौरभ गांगुली की तस्वीर को मिठाई खिलाई गई. इसी के साथ अन्य लोगों को भी मुंह मीठा कराया […]

सिलीगुड़ी : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली के बीसीसीआई अध्यक्ष बनने पर सिलीगुड़ी के क्रिकेट प्रेमियों में काफी उत्साह है. मंगलवार को सिलीगुड़ी क्रिकेट लवर वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन की ओर से कंचनजंघा स्टेडियम के सामने सौरभ गांगुली की तस्वीर को मिठाई खिलाई गई.

इसी के साथ अन्य लोगों को भी मुंह मीठा कराया गया. इस संबंध में सिलीगुड़ी क्रिकेट लवर वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन की ओर से मनोज वर्मा ने बताया कि सौरभ गांगुली के अध्यक्ष बनने के बाद बंगाल के खिलाड़ियों को काफी सुविधा होगी. उन्होंने बताया कि सिलीगुड़ी में रिद्धिमान साहा के बाद अभी तक कोई खिलाड़ी उस स्थान तक नहीं पहुंचा है. उन्होंने बताया कि वे सौरभ गांगुली से मिलने का भी प्रयास करेंगे. जिसमें सिलीगुड़ी में क्रिकेट के लिए एक इंडोर स्टेडियम तैयार करने की मांग की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >