नवंबर में प्रदर्शित होगी करिमुल हक की बांग्ला फिल्म

नागराकाटा : पदमश्री पुरस्कार से सम्मानित डुआर्स के जानेमाने समाजसेवी एंबुलेंश दादा करिमुल हक एक बांग्ला फिल्म में अभिनय कर रहे है. फिल्म में भीषण गर्मी में पानी नहीं मिलने के कारण अस्वस्थ हुए चाय श्रमिक को उपचार के लिए अस्पताल ले जाते हुए इन्हें दिखाया गया है. भारत और बांग्लादेश के कलाकारों को लेकर […]

नागराकाटा : पदमश्री पुरस्कार से सम्मानित डुआर्स के जानेमाने समाजसेवी एंबुलेंश दादा करिमुल हक एक बांग्ला फिल्म में अभिनय कर रहे है. फिल्म में भीषण गर्मी में पानी नहीं मिलने के कारण अस्वस्थ हुए चाय श्रमिक को उपचार के लिए अस्पताल ले जाते हुए इन्हें दिखाया गया है. भारत और बांग्लादेश के कलाकारों को लेकर बनी यह फिल्म नंवबर में प्रदर्शित होगी.

18 अक्टूबर को माथाभंगा में फिल्म का प्रीमियर होगा. फिल्म के निर्देशक रोप अखतार ने कहा कि करिमुल दादा एक देश के नहीं, बल्कि पूरे विश्व का है. आज संपूर्ण विश्व जल संकट से जूझ रहा है. हमारी इस फिल्म में दादा को जल संचय का संदेश देते हुए दिखाया गया है. इस फिल्म की शूटिंग कालिमपोंग और गोरुबथान में हुई है. दो घंटे की इस फिल्म की शूटिंग भारत के अलावा भूटान और बंग्लादेश में भी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >