सरकारी बालिका आवास से भागीं दो लड़कियां

सुरक्षाकर्मियों पर लगा मोबाइल मुहैया करा वीडियो कॉल कराने का आरोप कूचबिहार : मंगलवार की सुबह कूचबिहार शहर के नीलकुठी इलाका स्थित शहीद वंदना स्मृति बालिका आवास से दो लड़कियों के भागने की घटना सामने आयी. इसके बाद से आवास की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गये हैं. पहले भी इस आवास में […]

सुरक्षाकर्मियों पर लगा मोबाइल मुहैया करा वीडियो कॉल कराने का आरोप

कूचबिहार : मंगलवार की सुबह कूचबिहार शहर के नीलकुठी इलाका स्थित शहीद वंदना स्मृति बालिका आवास से दो लड़कियों के भागने की घटना सामने आयी. इसके बाद से आवास की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गये हैं. पहले भी इस आवास में इस तरह की घटना हुई है. आरोप है कि वर्तमान में जो सुरक्षाकर्मी वहां तैनात हैं, उनके द्वारा ही आवास की लड़कियों को मोबाइल फोन मुहैया कराया जाता है. घटना को लेकर थाने में मामला दर्ज कराया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. यह होम जुवेनाइल जस्टिस कानून के तहत पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा संचालित है.
आवास प्रबंधन सूत्रों से पता चला है कि मंगलवार की सुबह आवास के अधिकारी द्वारा रिपोर्टिंग कराने जाने पर दो लड़कियां नहीं मिलीं. अधिकारियों का कहना है कि भोर के समय ये लोग शायद पीछे की तरफ से भागी हैं. बता दें कि कुछ दिन पहले इस आवास की एक लड़की ने जहर पीकर आत्महत्या करने की कोशिश भी की थी.
घटना को लेकर सीडब्ल्यूसी की सदस्य कृष्णा दत्त ने बताया कि दो आवासिकों के भाग जाने की खबर मिली है. उनका आरोप है कि आवास में सुरक्षाकर्मियों का अभाव है. इसके अलावा जो सुरक्षाकर्मी हैं वही होम की लड़कियों की बाहरी लोगों के साथ वीडियो कॉल करवाते हैं. पूरे घटना को लेकर पुलिश और जिला प्रशासन ने जांच शुरू कर दी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >