दार्जिलिंग : बिना कूपन के गाड़ियों को टाइगर हिल नहीं जाने देने के आदेश पर सख्ती से अमल शुरू हो गया है. सदर ट्रैफिक पुलिस ने दार्जिलिंग के प्रसिद्ध पयर्टन स्थल टाइगर हिल जाने के लिए भोर में तीन बजे से लेकर शाम 7 बजे तक केवल 300 गाड़ियों को अनुमति देने का नियम बनाया है. इसके लिए गाड़ियों को सदर ट्रैफिक कार्यालय से कूपन लेना जरूरी है.
बिना कूपन के 107 वाहनों को बैरंग लौटना पड़ा
दार्जिलिंग : बिना कूपन के गाड़ियों को टाइगर हिल नहीं जाने देने के आदेश पर सख्ती से अमल शुरू हो गया है. सदर ट्रैफिक पुलिस ने दार्जिलिंग के प्रसिद्ध पयर्टन स्थल टाइगर हिल जाने के लिए भोर में तीन बजे से लेकर शाम 7 बजे तक केवल 300 गाड़ियों को अनुमति देने का नियम बनाया […]

शनिवार को केवल 24 गाड़ी चालकों ने कूपन लिया था. रविवार को भी यह संख्या महज 23 रही. 107 गाड़ियों ने बिना कूपन टाइगर हिल जाने का प्रयास किया, जिन्हें अनुमति नहीं दी गयी. यह जानकारी सदर ट्रैफिक ओसी दोर्जे शेर्पा ने दी.
उन्होंने बताया कि रविवार को जिन 23 गाड़ियों ने कूपन लिया उनके तरकीबन 200 पयर्टक थे.
इन पयर्टकों ने सूर्योदय का नजरा लिया. बिना कूपन की 107 गाड़ियों में लगभग 700 पयर्टक थे, जो चालकों की लापरवाही के कारण टाइगर हिल का सूर्योदय देखने से वंचित रह गये. सदर ट्रैफिक पुलिस के नये नियम को कार्य रूप देने के लिए तड़के तीन बजे से ही डीएसपी सोमनाथ शाह, ट्रैफिक ओसी दोर्जे शेर्पा और घूम-जोरबंगलो थाना प्रभारी मिंग्मा शेर्पा के नेतृत्व में पुलिस बल ने जोरबंगलो के टाइगर हिल जाने के रास्ते में कूपन चेकिंग का काम किया.
ट्रैफिक ओसी ने बताया कि टाइगर हिल से लौटी गाड़ियों को आइएनए बाइपास, गांधी रोड, काक झोडा होकर शहर में प्रवेश कराया गया. उन्होंने बताया कि इन गाडियों को वापसी के समय एचडी लामा रोड होकर सीधे शहर में प्रवेश कराने के फैसले को कुछ दिन के लिए स्थगित कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि विदेशी पयर्टकों के वीसा की एक समय सीमा होती है, जिसे ध्यान में रखते हुए विदेशी पयर्टकों के वाहनों को कूपन नहीं मिल पाने पर भी छूट दी जायेगी. उन्होंने यह भी बताया कि टाइगर हिल में पार्किंग व्यवस्था ठीक होने पर गाड़ियों की संख्या बढ़ायी जायेगी.