विभिन्न स्थानों से आठ सांप बरामद

नागराकाटा : नागराकाटा इलाके से सर्प विशेषज्ञ सैयद नैयम बाबुल ने शुक्रवार को नया साईली चाय बागान, सुलकापड़ा लुकसान, खयेरवाड़ी के आवश्य स्थानों से आठ सांपों को बरामद कर वन विभाग को सौंप दिया है. बरामद किये गये पांच सांपों के विषाक्त होने की बात सैयद नैयम बाबुन ने कही. उन्होंने बताया कि सभी सांपों […]

नागराकाटा : नागराकाटा इलाके से सर्प विशेषज्ञ सैयद नैयम बाबुल ने शुक्रवार को नया साईली चाय बागान, सुलकापड़ा लुकसान, खयेरवाड़ी के आवश्य स्थानों से आठ सांपों को बरामद कर वन विभाग को सौंप दिया है. बरामद किये गये पांच सांपों के विषाक्त होने की बात सैयद नैयम बाबुन ने कही.

उन्होंने बताया कि सभी सांपों को क्षेत्र की विभिन्न इलाकों के घरों से बरामद किया गया है. सभी सांपों को खूनिया रेंज वन विभाग को सौंप देने की बात बताया. वन विभाग सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सभी सांपों को गोरूमारा जंगल में छोड़ दिया जाएगा. सैयद नियम नागराकाटा इलाके के सर्प विशेषज्ञ के रूप में जाने जाते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >