बंगाल सफारी पार्क में गजराज का हुआ श्रृंगार

सिलीगुड़ी : बंगाल सफारी पार्क में रविवार को विश्व हाथी दिवस मनाया गया. इस मौके पर बंगाल सफारी पार्क से सभी हाथियों को नहलाने के बाद श्रृंगार किया गया. इसके बाद हाथियों को फल खिलाये गये. इस दौरान सैकड़ों की संख्या में पर्यटक व स्कूली छात्र उपस्थित थे. वन विभाग की ओर से सभी लोगों […]

सिलीगुड़ी : बंगाल सफारी पार्क में रविवार को विश्व हाथी दिवस मनाया गया. इस मौके पर बंगाल सफारी पार्क से सभी हाथियों को नहलाने के बाद श्रृंगार किया गया. इसके बाद हाथियों को फल खिलाये गये. इस दौरान सैकड़ों की संख्या में पर्यटक व स्कूली छात्र उपस्थित थे. वन विभाग की ओर से सभी लोगों को हाथियों के बारे में जानकारी दी गयी.

इसके साथ हाथियों के हो रहे शिकार को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया. पयर्टकों व छात्रों को हाथियों के बारे में करीब से जानने का मौका मिला. इस संबंध में बंगाल सफारी पार्क के डीएफओ धर्म देव राय ने बताया कि 12 अगस्त को विश्व हाथी दिवस मनाया जाता हैं. लेकिन पार्क सोमवार को बंद रहता है इसलिए रविवार को ही हाथी दिवस मनाया गया. क्योंकि रविवार को पयर्टक व छात्रों को हाथी के बारे में जानकारी दी गयी. उन्होंने कहा कि बहुत से लोग हाथी के बारे में कई तरह की भ्रांतियों के शिकार हैं. इसको दूर करने के लिए मौजूद पर्यटकों को कई अहम जानकारियों से अवगत कराया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >