कर्ज में डूबे आदिवासी किसान ने लगायी फांसी

बागान में एक पेड़ से लटकता मिला शव आकतैल ग्राम पंचायत के लालपुर गांव की घटना मालदा :महाजन से लिए गये कर्ज के जाल में फंसकर एक आदिवासी किसान ने फांसी लगा ली. मंगलवार की सुबह एक बागान से पेड़ से लटका उसका शव मिला. घटना हबीबपुर थाने की आकतैल ग्राम पंचायत के लालपुर गांव […]

बागान में एक पेड़ से लटकता मिला शव

आकतैल ग्राम पंचायत के लालपुर गांव की घटना
मालदा :महाजन से लिए गये कर्ज के जाल में फंसकर एक आदिवासी किसान ने फांसी लगा ली. मंगलवार की सुबह एक बागान से पेड़ से लटका उसका शव मिला. घटना हबीबपुर थाने की आकतैल ग्राम पंचायत के लालपुर गांव की है. पुलिस सुत्रों ने बताया कि मृत किसान का नाम लक्खीराम हांसदा (50) है. वह पांच बीघा जमीन पर खेतीबाड़ी कर परिवार चलाता था.
मृतक के रिश्तेदारों ने पुलिस को बताया कि लक्खीराम हांसदा की पत्नी मिनती किस्कू कुछ महीने से बीमार चल रही है. खेती के लिए ‍उसने महाजन से उंचे सूद पर कर्ज लिया था. परिवारिक सूत्रों ने बताया कि यह कर्ज 20 हजार रूपये के आसपास था. फसल बिक्री के बाद कर्ज चुकाने का इरादा था. लेकिन बारिश नहीं होने से धान की फसल को काफी नुकसान हुआ है. इसे लेकर लक्खीराम काफी चिंतित था. मंगलवार भोर में घर से आधा किलोमीटर दूर एक बागान से उनका शव मिला. पुलिस ने पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा.
इस घटना के संबंध में हबीबपुर के बीडीओ शुभजीत जाना ने बताया कि आकतैल ग्राम पंचायत की घटना की खबर उन्हें मिली है. लेकिन आत्महत्या का कारण कर्ज है या कुछ और कारण यह देखना होगा. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >