टोटो के धक्के से गयी बच्ची की जान, गुपचुप दफनाया

सिलीगुड़ी : टोटो के साथ दुर्घटना में ढाई साल की बच्ची की मौत के बाद उसके शव को नदी किनारे गुपचुप ढंग से दफनाने का मामला सामने आया है. इस मामले में रविवार को आसीघर आउट पोस्ट की पुलिस ने आरोपी टोटो चालक को गिरफ्तार कर शव को पोस्टमर्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज […]

सिलीगुड़ी : टोटो के साथ दुर्घटना में ढाई साल की बच्ची की मौत के बाद उसके शव को नदी किनारे गुपचुप ढंग से दफनाने का मामला सामने आया है. इस मामले में रविवार को आसीघर आउट पोस्ट की पुलिस ने आरोपी टोटो चालक को गिरफ्तार कर शव को पोस्टमर्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज भेज दिया है.

जानकारी के मुताबिक, शनिवार शाम को सिलीगुड़ी के चयनपाड़ा इलाके में निरंजन कर्मकार के टोटो के साथ उसी इलाके की ढाई वर्षीय रियंका राय की टक्कर हो गयी थी.
घटना में रियंका गंभीर रूप से घायल हो गयी. टोटो चालक उसे लेकर सिलीगुड़ी जिला अस्पताल पहुंचा. हालत गंभीर होने पर उसे उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया. मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में ही उस बच्ची की मौत हो गयी.
आरोप है कि टोटो चालक ने रात को परिवारवालों को बहला- फुसला कर बच्ची के शव को बैकुंठपुर जंगल की साहु नदी के किनारे दफना दिया. रियंका के बड़े भाई वकील राय ने बताया कि उन्हें इस बारे में पता चलने पर उन्होंने शनिवार रात को ही टोटो चालक निरंजन कर्मकार के खिलाफ आसीघर आउटपोस्ट में शिकायत दर्ज कराया.
इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के दौरान आरोपी टोटो चालक ने बच्ची के शव को नदी किनारे दफनाने की बात स्वीकार की. रविवार की सुबह परिवारवालों के साथ मिलकर पुलिस ने मिट्टी के नीचे से रियंका का शव बरामद किया. पुलिस पूरे मामले की जांच कररही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >