पति की दूसरी शादी रुकवाने के लिए धरना पर बैठी महिला

ससुराल में गांव की अन्य महिलाओं ने भी दिया साथ ससुरालवालों पर पति की दूसरी शादी की तैयारी करने का लगाया आरोप मालदा : पति की दूसरी शादी रुकवाने के लिए पत्नी ससुराल के सामने धरना दे रही है. शुक्रवार को यह घटना मोथाबाड़ी थाने की बांगीटोला ग्राम पंचायत बाबला अमलपुर इलाके में हुई. ग्रामवासी […]

ससुराल में गांव की अन्य महिलाओं ने भी दिया साथ

ससुरालवालों पर पति की दूसरी शादी की तैयारी करने का लगाया आरोप

मालदा : पति की दूसरी शादी रुकवाने के लिए पत्नी ससुराल के सामने धरना दे रही है. शुक्रवार को यह घटना मोथाबाड़ी थाने की बांगीटोला ग्राम पंचायत बाबला अमलपुर इलाके में हुई. ग्रामवासी भी धरना दे रही महिला के समर्थन में उतर आये हैं. माहौल को देखते हुए सास-ससुर ने गेट में ताला लगाकर खुद को घर में बंद कर लिया.

धरना दे रही महिला का नाम सोनिया बीवी (28) है. उसका मायका नदिया जिले में है. 2014 में उसकी शादी मोथाबाड़ी के वसीम अख्तर से हुई. वसीम बेंगलुरू में काम करता है. वसीम और सोनिया का परिचय बेंगलुरू में ही एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी के दौरान हुआ था. सोनिया का कहना है कि शादी के बाद पति के साथ वह बेंगलुरू में ही रहती थी. लेकिन शादी के चार साल बाद 2018 में उसका पति वसीम अचानक से ही काम छोड़कर मालदा में अपने गांव लौट आया.

इसके बाद दोनों में कुछ विवाद और सोनिया नदिया में अपने मायके में रहने लगी. सोनिया का कहना है कि इसके बाद से उसके पति ने उसकी खोज-खबर लेनी बंद कर दी. वह ससुराल आयी थी, लेकिन उसके साथ दुर्व्यवहार किया गया. सोनिया का आरोप है कि अब ससुरालवाले उसके पति की दूसरी शादी की तैयारी कर रहे हैं. यह खबर पाकर वह ससुराल पहुंची. लेकिन उसके मुंह पर ही दरबाजा बंद कर लिया गया.

सोनिया ने मोथाबाड़ी थाने में शिकायत भी दर्ज करायी है. उसका आरोप है कि पुलिस ने उसकी कोई मदद नहीं की. इसलिए मजबूर होकर उसे ससुराल के सामने धरने पर बैठना पड़ा. सोनिया बात सुनकर ग्रामीण उसके साथ हैं. उनका कहना है कि सोनिया जो कर रही है, वह बिल्कुल सही कर रही है. एक पत्नी के रहते दूसरी शादी कतई स्वीकार नहीं किया जायेगा. इस संबंध में वसीम से संपर्क करने की कोशिश की गयी, लेकिन संपर्क नहीं हो सका. उसके पिता गोलाम मुस्तफा से भी बात करने की कोशिश हुई.

लेकिन उन्होंने भी दरबाजा नहीं खोला. उन्होंने घर के अंदर से इतना ही कहा कि पुत्रवधू को घर में घुसने देना संभव नहीं है. इस संबंध में पूछे जाने पर मोथाबाड़ी थाना पुलिस ने कहा कि उन्हें शिकायत मिली है और मामले की जांच की जा रही है. पुलिस ने कहा कि महिला से धरना उठा लेने और मामले को शांतिपूर्ण चर्चा के द्वारा हल करने का अनुरोध करने का अनुरोध किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >