भानु जयंती पर सम्मानित की गयीं पहाड़ की विभूतियां

विभिन्न क्षेत्रों में अव्वल लोगों को किया गया पुरस्कृत दार्जिलिंग :जीटीए के सूचना एवं सांस्कृति विभाग व नेपाली साहित्य सम्मेलन के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को शहर के गोयनका रोड स्थित गोरखा दुख निवारक सम्मेलन भवन के हॉल में नेपाली आदिकवि भानुभक्त आचार्य की 205वीं जयंती समारोह का आयोजन किया गया. नेपाली साहित्य सम्मेलन दार्जिलिंग […]

विभिन्न क्षेत्रों में अव्वल लोगों को किया गया पुरस्कृत

दार्जिलिंग :जीटीए के सूचना एवं सांस्कृति विभाग व नेपाली साहित्य सम्मेलन के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को शहर के गोयनका रोड स्थित गोरखा दुख निवारक सम्मेलन भवन के हॉल में नेपाली आदिकवि भानुभक्त आचार्य की 205वीं जयंती समारोह का आयोजन किया गया. नेपाली साहित्य सम्मेलन दार्जिलिंग के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ साहित्यकार सचिव दुमी राई की अध्यक्षता में आयोजित जयंती समारोह में प्रमुख अतिथि तौर पर साहित्यकार कृष्ण सिंह मोक्तान उपस्थित रहे.

वहीं विशेष अतिथि के रूप में जीटीए चेयरमैन अनित थापा खासतौर पर मौजूद रहे. इसी तरह से अन्य नेतृत्वगणों में जीटीए मुख्य सचिव सुरेंद्र गुप्त, सचिव डीवी प्रधान, जीटीए के पूर्व चेयरमैन विनय तमांग आदि ने भी जयंती पर कवि भानुभक्त को याद किया. कार्यक्रम के शुभारंभ में नेपाली आदिकवि भानुक्त आचार्य की तस्वीर पर दीप जलाकर खादा अर्पित किया गया.

जयंती समारोह को संबोधित करते हुए जीटीए चेयरमैन अनित थापा ने कहा कि आप लोग मेरे अग्रज हैं, इसलिए आपके प्यार और सुझाव की मुझे जरूरत है. उन्होंने कहा कि साहित्यकार बुद्धिमान व बुद्धिजीवी होते हैं. इसलिये आपलोगों के सामने बोलना नदी किनारे बैठकर गीत गाने जैसा है. पिछले साल तक आदिकवि भानु जयंती जीटीए और नेपाली साहित्य सम्मेलन दार्जिलिंग की ओर से अलग-अलग आयोजित किया जाता था. लेकिन इस बार से जीटीए और नेपाली साहित्य सम्मेलन दार्जिलिंग संयुक्त रूप से भानु जयंती आयोजित करने का निर्णय लिया है. जीटीए की ओर से इस क्रम को जारी रखा जायेगा.

आगामी दिनों में जीटीए ने नेपाली साहित्य सम्मेलन दार्जिलिंग, जिला प्रशासन सबको एकजुट कर संयुक्त रूप से भानु जयंती आयोजित करने की दिशा में काम करेंगे. चेयरमैन थापा ने कहा कि इस कार्य के लिए जीटीए के तरफ से जो कदम उठाना होगा, वो कदम उठाया जायेगा. लेकिन इसके लिये मुझे आप लोगों का प्यार और सुझाव की जरूरत है. आयोजित भानु जयंती समारोह के क्रम में जीटीए ने विगत वर्षों की तरह इस बार भी विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिभाओं को पुरस्कार प्रदान किया गया. इस दौरान भानुभक्त पुरस्कार से साहित्यकार डॉ. राजेन्द्र भंडारी को सम्मानित किया गया.

डॉ. भंडारी कारणों से समारोह में उपस्थित नहीं हो सके. इसलिये आयोजक समिति ने भंडारी के भतीजे लेखराज भंडारी को पुरस्कार समारोह के अध्यक्ष एवं साहित्यकार सचिन दुमी के हाथों प्रदान किया गया. इसी तरह से मित्रसेन थापा पुरस्कार कालिम्पोंग के काजी सिंह को साहित्यकार कृष्ण सिंह मोक्तान ने प्रदान किया. पत्रकारिता क्षेत्र में वरिष्ठ पत्रकार गिदोन लेप्चा को पाद्ररी गंगा प्रसाद प्रधान पुरस्कार जीटीए चेयरमैन अनित थापा ने प्रदान किया.

जबकि जी डगलस चित्रकारिता में प्रसिद्ध चित्रकार हेमु राई को पूर्व चेयमैन विनय तमांग ने प्रदान किया. डीवी परियार नाट्य सिनेमा विद्या में प्रसिद्ध नाट्यकार किरण ठकुरी को जीटीए के मुख्य सचिव सुरेन्द्र गुप्त ने प्रदान किया. जीटीए और नेपाली साहित्य सम्मेलन दार्जिलिंग ने चौरस्ता के भानुभक्त आचार्य की सालिग में भानु जयंती पालन किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >