ताइक्वांडो में मालदा की दो बहनों ने जीता गोल्ड

राष्ट्रीय स्टूडेंट्स ओलिंपिक में कौशिकी व अंकुरिम का जलवा मालदा : पंजाब में आयोजित राष्ट्रीय स्टूडेंट्स ओलिंपिक की ताइक्वांडो प्रतियोगिता में मालदा की दो बहनों ने बंगाल के साथ उत्तर बंगाल का परचम लहराया है. बंगाल से भाग ले रहीं केवल इन दोनों बहनों कौशिकी और अंकुरिमा को स्वर्ण पदक मिले हैं. इस खबर से […]

राष्ट्रीय स्टूडेंट्स ओलिंपिक में कौशिकी व अंकुरिम का जलवा

मालदा : पंजाब में आयोजित राष्ट्रीय स्टूडेंट्स ओलिंपिक की ताइक्वांडो प्रतियोगिता में मालदा की दो बहनों ने बंगाल के साथ उत्तर बंगाल का परचम लहराया है. बंगाल से भाग ले रहीं केवल इन दोनों बहनों कौशिकी और अंकुरिमा को स्वर्ण पदक मिले हैं. इस खबर से मालदा जिले में हर्ष का माहौल है. दोनों बहनें अभी मालदा नहीं लौटी हैं. सोमवार को मोबाइल फोन पर ही उनके कोच और परिजनों ने दोनों बहनों को जीत की मुबारकबाद दी है.
उल्लेखनीय है कि मालदा शहर निवासी व्यवसायी कुणाल बोस की दो बेटियां हैं- कौशिकी बोस और अंकुरिमा बोस. कौशिकी मालदा के एक अंग्रेजी माध्यम स्कूल में 11 वीं की छात्रा है जबकि अंकुरिमा शहर के एक अन्य अंग्रेजी माध्यम स्कूल में नौवीं की छात्रा है. कौशिकी स्टूडेंट्स ओलिंपिक की ताइक्वांडो प्रतियोगिता में अंडर-17 के 51 से 55 किलो वर्ग में अव्वल हुई जबकि अंकुरिमा अंडर-14 के 45 से 50 किलो वर्ग में अव्वल हुई है. दोनों को स्वर्ण पदक मिलने से परिजन और शुभचिंतकों में खुशी है.
इनके कोच रामाशीष दास ने बताया कि नेशनल स्टूडेंट्स ओलिंपिक प्रतियोगिता में भारत के विभिन्न राज्यों से कुल 500 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था. बंगाल से कुल 12 प्रतिभागियों ने स्टूडेंट्स अोलिंपिक में भाग लिया था. ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बंगाल में मालदा से केवल यही दो बहनों ने भाग लिया था.
यह पहली बार है कि मालदा जिले से किसी स्टूडेंट अोलिंपिक प्रतियोगिता में लड़कियों ने स्वर्ण पदक हासिल किया है. इन्होंने जिले के साथ उत्तर बंगाल का नाम रोशन किया है. उल्लेखनीय है कि कौशिकी और अंकुरिमा ने इसके पहले भी ताइक्वांडो की राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पुरस्कृत हो चुकी हैं.
अपनी बेटियों की इस कामयाबी पर गर्व जताते हुए इनके पिता कुणाल बोस ने कहा कि इन्होंने मालदा जिले का नाम रोशन किया है. पढ़ाई लिखाई के अलावा इन दोनों का खेलकूद से विशेष लगाव है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >