गर्मी से किसान की मौत

मालदा : जिले में तेज गर्मी के कारण एक और किसान की मौत खेत में काम करने के दौरान हो गयी. शनिवार की दोपहर को यह घटना वैष्णवनगर थाना क्षेत्र के तीनशतबिघी गांव में हुई है. मृतक की पहचान आसिरुद्दीन शेख (45)-के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, आसिरुद्दीन शेख (45) हर दिन की […]

मालदा : जिले में तेज गर्मी के कारण एक और किसान की मौत खेत में काम करने के दौरान हो गयी. शनिवार की दोपहर को यह घटना वैष्णवनगर थाना क्षेत्र के तीनशतबिघी गांव में हुई है. मृतक की पहचान आसिरुद्दीन शेख (45)-के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, आसिरुद्दीन शेख (45) हर दिन की तरह दोपहर को अपने खेत में काम करने गये थे. काम करने के दौरान ही वे अचानक अस्वस्थ होकर जमीन पर गिर पड़े.

मृतक के रिश्तेदार बाबलु शेख ने बताया कि घटना के बाद दूसरे किसानों ने आसिरुद्दीन को तत्काल स्थानीय चिकित्सा केंद्र ले जाया गया जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को अंत्यपरीक्षण के लिए मालदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया. हालांकि प्रशासन की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है. मालदा जिले में तेज गर्मी से अब तक चार किसानों की मौत हो चुकी है. इनके पहले भी एक ही दिन जिले के विभिन्न इलाकों के तीन किसानों की तेज गर्मी से मौत हो गयी थी.

11 मई को हबीबपुर प्रखंड के जयदेवपुर गांव में कमल किस्कू (35), भैरवपुर के भूदेव बर्मन (60) और भवानीपुर के मूंगली टुडू (47) की भी मौत हो गयी थी. जिला मौसम विभाग के अनुसार, मालदा में पिछले कई दिन से तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रह रहा है और अगले 48 घंटे तक जारी रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >