हत्या के तीन आरोपी कूचबिहार से गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों में दो पूर्णिया व एक खगड़िया का निवासी कूचबिहार : पड़ोसी राज्य बिहार में हत्या कर कूचबिहार में छिपे तीन अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों की गिरफ्तारी शहर के ग्वालापट्टी इलाके से हुई. उनके पास से अग्नेयास्त्र भी बरामद हुआ है. आरोपियों की पहचान वृजकिशोर यादव, सुनील कुमार एवं […]

गिरफ्तार आरोपियों में दो पूर्णिया व एक खगड़िया का निवासी

कूचबिहार : पड़ोसी राज्य बिहार में हत्या कर कूचबिहार में छिपे तीन अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों की गिरफ्तारी शहर के ग्वालापट्टी इलाके से हुई. उनके पास से अग्नेयास्त्र भी बरामद हुआ है. आरोपियों की पहचान वृजकिशोर यादव, सुनील कुमार एवं शर्मानंद यादव के रूप में हुई है.
इनमें से दो का घर बिहार के पूर्णिया और एक एक का घर खगड़िया में है. 24 मार्च को पूर्णिया जिले के राघवंश नगर में एक व्यक्ति की नृशंस हत्या की गयी थी. उसी मामले में इन तीनों को गिरफ्तार किया गया है. इन्हें पकड़ने के लिए बुधवार को बिहार पुलिस की एक टीम आयी थी. कूचबिहार पुलिस के सहयोग से तीनों को गिरफ्तार किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >