कल गूजेंगी सीआरपीएफ के बूट की आवाज, पूरे उत्तर बंगाल में 10 कंपनियों की तैनाती

सिलीगुड़ी : सोमवार से उत्तर बंगाल में भी केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल सीआरपीएफ के बूट की आवाज गूंजने लगेगी. चुनाव आयोग ने केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल को उत्तर बंगाल में विभिन्न स्थानों पर लेफ्ट-राइट करने का निर्देश जारी कर दिया है. सोमवार को सीआरपीएफ की 10 कंपनी उत्तर बंगाल पहुंचेगी. 11 अप्रैल को प्रथम और 18 अप्रैल […]

सिलीगुड़ी : सोमवार से उत्तर बंगाल में भी केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल सीआरपीएफ के बूट की आवाज गूंजने लगेगी. चुनाव आयोग ने केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल को उत्तर बंगाल में विभिन्न स्थानों पर लेफ्ट-राइट करने का निर्देश जारी कर दिया है. सोमवार को सीआरपीएफ की 10 कंपनी उत्तर बंगाल पहुंचेगी.

11 अप्रैल को प्रथम और 18 अप्रैल को द्वितीय चरण के चुनाव में उत्तर बंगाल के पांच लोकसभा सीटों पर मतदान होना है. मतदान केंद्र व इलाके की सुरक्षा के लिए मतदान के करीब दस दिन पहले ही केंद्रीय बलों की तैनाती कर दी है.
बीते राज्य विधानसभा व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान हिंसात्मक घटनाओं के साथ बूथ दखल आदि के कई मामले सामने आये थे. इसी वजह से केंद्रीय चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के 42 लोकसभा सीटों को सात चरणों में बांट दिया है.
11 अप्रैल को प्रथम चरण के मतदान में उत्तर बंगाल के कूचबिहार व अलीपुरद्वार लोकसभा सीट पर मतदान होना निर्धारित है. वहीं दूसरे चरण के लिए 18 अप्रैल को दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी और रायगंज सीट पर मतदान होना है.
प्रथम व द्वितीय चरण में उत्तर बंगाल के पांच सीटों होने वाले मतदान को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए चुनाव आयोग ने अर्द्धसैनिक बलों की 10 कंपनियां तैनात करने का निर्देश जारी किया है. जबकि चुनाव का बिगुल बजते ही पश्चिम बंगाल में अर्द्धसैनिक बलों की 10 कंपनिया तैनात कर दी गयी थी. कोलकाता, बीरभूम व दक्षिण चौबीस परगना में अर्धसैनिक बल तैनात हैं.
11 व 18 अप्रैल को देश के विभिन्न हिस्सों के साथ उत्तर बंगाल में भी प्रथम व द्वितीय चरण के मतदान के लिए कूचबिहार में एक, जलपाईगुड़ी में एक, अलीपुरद्वार में एक कंपनी को तैनात करने का निर्देश दिया गया. इसके अतिरिक्त दार्जिलिंग व रायगंज में ज्यादा कंपनियां तैनात की जायेगी.
आला अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार प्रथम व द्वितीय चरण में उत्तर बंगाल के पांच सीटों पर होने वाले मतदान के लिए 31 मार्च तक अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती का प्रस्ताव दिया गया था. सोमवार तक अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती होने की पूरी संभावना है. कहां कितनी कंपनी तैनात होगी, इसका निर्णय रविवार तक हो जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >