सिलीगुड़ी : लोकसभा चुनाव को लेकर जो ओपिनियन पोल दिखाये जा रहे हैं उसका कोई अस्तित्व नहीं है. राज्य में सभी 42 सीटों पर तृणमूल कांग्रेस कब्जा करेगी. शुक्रवार को मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए राज्य के पर्यटन मंत्री तथा तृणमूल नेता गौतम देव ने यह दावा किया.शुक्रवार को हिलकार्ट रोड स्थित तृणमूल जिला कार्यालय में मंत्री ने वकीलों,आईसीडीएस,एसएसके तथा एमएसके कर्मियों के साथ एक बैठक की.
प्रदेश की सभी 42 सीटें जीतेगी तृणमूल कांग्रेस
सिलीगुड़ी : लोकसभा चुनाव को लेकर जो ओपिनियन पोल दिखाये जा रहे हैं उसका कोई अस्तित्व नहीं है. राज्य में सभी 42 सीटों पर तृणमूल कांग्रेस कब्जा करेगी. शुक्रवार को मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए राज्य के पर्यटन मंत्री तथा तृणमूल नेता गौतम देव ने यह दावा किया.शुक्रवार को हिलकार्ट रोड स्थित तृणमूल जिला […]

इनके साथ जहां चुनाव को लेकर चर्चा की गयी,वहीं उनकी समस्याओं पर भी विचार-विमर्श किया गया. बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि पूरे राज्य के साथ दार्जिलिंग लोकसभा सीट से भी तृणमूल की जीत होगी.
एक टीवी चैनल के ओपिनिय पोल में भाजपा उम्मीदवार की जीत की संभावना पर उन्होंने कहा कि इस सब मनगढ़ंत बाते हैं. पहाड़ के लोग भाजपा उम्मीदवार का समर्थन नहीं करेंगे.
इस संसदीय क्षेत्र के लोग धर्म की राजनीति पर भरोसा नहीं करते. उन्होंने बताया कि ऐसी रिपोर्ट आराम से घर में बैठकर तैयार की जा सकती है. वास्तविकता यह है कि भाजपा कहीं मैदान में है ही नहीं. बंगाल में तृणमूल सभी 42 सीटों पर कब्जा करेगी.
उन्होंने तंज कसते हुए कहां कि भाजपा के पास बहुत पैसा है.वह चुनाव में पानी की तरह पैसा बहा रही है. परंतु इसका कोई लाभ नहीं होगा. दूसरी ओर गुरुवार को मेयर तथा चुनाव पर्यवेक्षक की बैठक पर भी मंत्री ने तंज कसा.
उन्होंने कहा कि मेयर के पास कोई काम नहीं है. मेयर ने पहले कहा था कि माकपा दार्जिलिंग लोकसभा सीट पर अपना उम्मीदवार नहीं देंगी. मेयर ने माना था कि पहाड़ पर उनका 2 प्रतिशत वोट भी नहीं है. अब खबरों में बने रहने के लिए वे इस प्रकार का हथकंडा अपना रहे हैं.